लाइव न्यूज़ :

Hathras Stampede: 'भोले बाबा का रिपोर्ट में नाम नहीं', CM योगी आदित्यनाथ को सौंपी रिपोर्ट में SIT ने इन्हें माना दोषी

By आकाश चौरसिया | Updated: July 9, 2024 11:13 IST

Hathras Stampede Accident: बीती 2 जुलाई को हाथरस में 'सत्संग' भगदड़ की घटना से करीब 121 लोगों ने अपनी जान चली गई थी, जिसके बाद सत्संग आयोजकों और खुद कथावाचक नारायण साकार हरि जांच के घेरे में आ गए थे। लेकिन रिपोर्ट में भोले बाबा का नहीं है, जबकि दोषी आयोजकों को माना गया।

Open in App
ठळक मुद्देहाथरस में हुए हादसे के बाद एसआईटी ने यूपी सीएम को रिपोर्ट सौंपी भोले बाबा बेकसूर- SITएसआईटी ने पूरी जांच में 150 लोगों से पूछताछ के बाद इन्हें माना दोषी

Hathras Stampede Accident: विशेष जांच दल (SIT) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को हाथरस मामले में अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। हालांकि, इस रिपोर्ट में 'भोले बाबा' उर्फ सूरजपाल सिं जाटव का कहीं भी नाम सामने नहीं आया है। इसकी जगह रिपोर्ट यह कहती है हादसा लोगों की ज्यादा संख्या होने की वजह से हुआ। इस जांच टीम को आगरा जोन एडीजी और कमिश्नर अलीगढ़ लीड कर रहे हैं। 

सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट की जांच के बाद दोषी पाए गए सत्संग स्थल के आयोजकों, अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने कहा कि भीड़ को ठीक से प्रबंधित करने में विफल रहने पर स्थानीय प्रशासन को भी परिणाम भुगतना पड़ सकता है। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि हाथरस भगदड़ की जांच कर रहे विशेष जांच दल ने उत्तर प्रदेश सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है।

विशेष जांच दल का नेतृत्व आगरा जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ ने किया। रिपोर्ट में बताया गया कि 'सत्संग' के आयोजन के लिए जिम्मेदार समिति ने अनुमति से अधिक लोगों को बुलाया था। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि रिपोर्ट में आयोजन समिति पर उचित व्यवस्था करने में विफल रहने और आयोजन स्थल का निरीक्षण नहीं करने का आरोप लगाया।

150 व्यक्तियों के बयान दर्ज किएएडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ और कमिश्नर अलीगढ़ चैत्रा बी के नेतृत्व में एसआईटी ने सरकारी कर्मचारियों और पीड़ित के परिवार के सदस्यों सहित लगभग 150 व्यक्तियों के बयान दर्ज किए। सीएम ने घटना के 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी थी। हालांकि, दो सदस्यीय समिति को अपनी रिपोर्ट पूरी करने में छह दिन लग गए।

बीती 2 जुलाई को हाथरस में 'सत्संग' भगदड़ की घटना से करीब 121 लोगों ने अपनी जान चली गई थी, जिसके बाद सत्संग आयोजकों और खुद कथावाचक नारायण साकार हरि जांच के घेरे में आ गए थे। लेकिन रिपोर्ट में भोले बाबा का नहीं है, जबकि दोषी आयोजकों को माना गया। बता दें कि इस आयोजन स्थल  पर यूपी के ही नहीं बल्कि आस पड़ोस के राज्यों से भी लोग पहुंचे थे। अधिकारियों ने बताया है कि आयोजन स्थल पर मरने वालों के शवों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह त्रासदी तब हुई जब कार्यक्रम समाप्त होने पर भक्तों ने भोले बाबा की एक झलक पाने की कोशिश की।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहाथरस केसलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर