लाइव न्यूज़ :

Hathras Stampede accident: घायलों से अस्पताल में मिलने पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, 122 लोगों ने गंवाई जान

By आकाश चौरसिया | Updated: July 3, 2024 12:03 IST

Hathras Stampede accident: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हाथरस जिले अस्पताल में घायलों से मिलने के लिए पहुंच गए हैं। इसके साथ ही वो अस्पताल का जायजा लेकर एक-एक मरीजों का हालचाल जान रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज घायलों से मिलने पहुंचे हैं माना जा रहा है कि 38 से ज्यादा लोग घायल हुए हाथरस हादसे में कुल 122 लोगों ने अपनी जान गंवा दी

Hathras Stampede accident: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हाथरस जिले अस्पताल में घायलों से मिलने के लिए पहुंच गए हैं। इसके साथ ही वो अस्पताल का जायजा लेकर एक-एक का हालचाल जान रहे हैं। इसके साथ घायलों को मुख्यमंत्री से अपनी व्यथा बताते हुए देखा जा सकता है। गौरतलब है कि सत्संग खत्म होने के बाद मची भगदड़ में सामने आए आंकड़ों के मुताबिक कुल 122 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इस बड़े हादसे में करीब 35 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं।

घटनास्थल पर फॉरेंसिक यूनिट और डॉग स्क्वायड स्थिति का जायजा ले रहे हैं और हादसे के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल हादसे के बाद से ही सत्संग करने वाले 'भोले बाबा' की तालाशी अभियान चल रहा है। फिलहाल चारों ओर मातम ही छाया हुआ है।   

हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित सत्संग में मंगलवार को भगदड़ मच गई, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। हाथरस जिले में स्वास्थ्य केंद्र में शव बिखरे पड़े थे, जबकि लोग उनके चारों और इकट्ठा होकर आंसू पोंछ रहे थे। 

फोरेंसिक यूनिट के एक सदस्य ने कहाहाथरस दुर्घटना स्थल की जांच कर रहे फोरेंसिक यूनिट के एक सदस्य ने कहा, " यहां से इकट्ठा करने के लिए कोई विशेष चीजें नहीं हैं, यह केवल भक्तों का सामान है, जैसे जूते और बैठने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चादरें बस मिली हैं।"

हाथरस भगदड़ घटना पर अमृत जैन (एएसपी सिटी अलीगढ़) ने कहा, "यहां 38 शव आए थे इनमें से 36 की पहचान हो चुकी है, पोस्टमॉर्टम कर शवों को उनके गंतव्य स्थान भेज दिया गया है, सिर्फ दो शव अज्ञात हैं।"

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथBJPसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए