लाइव न्यूज़ :

हाथरस में सामूहिक रेपः वीभत्स अपराध, 20 साल की लड़की की मौत, प्रियंका का ट्वीट-बदनामी की नहीं, न्याय की हकदार

By भाषा | Updated: October 8, 2020 15:59 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘‘ हाथरस में वीभत्स अपराध किया गया जिसमें 20 साल की लड़की की मौत हो गई। उसके शव को परिवार की सहमति या उनकी मौजूदगी के बिना जला दिया गया। वह बदनामी नहीं, न्याय की हकदार है।’’

Open in App
ठळक मुद्देअपराध के लिए उसे ही जिम्मेदार ठहराने का विमर्श पैदा किया जा रहा है जो घिनौना है।गांव में गत 14 सितंबर को 19 वर्षीय एक दलित युवती से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया था।चोटों के चलते गत मंगलवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता की मौत हो गई।

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले की पीड़िता के चरित्र को धूमिल करने और अपराध के लिए उसे ही जिम्मेदार ठहराने का विमर्श पैदा किया जा रहा है जो घिनौना है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह दलित लड़की बदनामी की नहीं, बल्कि न्याय की हकदार है। प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘लड़की के चरित्र को धूमिल करने और उसके खिलाफ हुए अपराध के लिए किसी न किसी तरह उसी को जिम्मेदार ठहराने के मकसद से एक विमर्श पैदा किया जाना घिनौना और प्रतिगामी है।’’

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी कहा, ‘‘ हाथरस में वीभत्स अपराध किया गया जिसमें 20 साल की लड़की की मौत हो गई। उसके शव को परिवार की सहमति या उनकी मौजूदगी के बिना जला दिया गया। वह बदनामी नहीं, न्याय की हकदार है।’’ ज्ञात हो कि हाथरस जिले के एक गांव में गत 14 सितंबर को 19 वर्षीय एक दलित युवती से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया था।

चोटों के चलते गत मंगलवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता की मौत हो गई। इसके बाद रातोंरात उसके शव का दाह-संस्कार कर दिया गया। परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन ने उनकी सहमति के बगैर गत बुधवार देर रात पीड़िता के शव का जबरन दाह-संस्कार कर दिया। प्रशासन ने इससे इनकार किया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहाथरस केसप्रियंका गांधीराहुल गांधीयोगी आदित्यनाथयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप