लाइव न्यूज़ :

नफरती भाषणः अदालत ने पिंकी चौधरी को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: September 1, 2021 22:20 IST

Open in App

दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को हिंदू रक्षक दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी को पिछले महीने यहां जंतर मंतर पर हुई रैली में कथित रूप से सांप्रदायिक नारे लगाने एवं धर्म विशेष के विरूद्ध युवाओं को भड़काने के मामले में एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मेट्रोपोलिन मजिस्ट्रेट प्रयांक नायक ने दिल्ली पुलिस को चौधरी से एक दिन पूछताछ करने की इजाजत दी। पुलिस ने अदालत से कहा था कि आठ अगस्त की घटना के सिलसिले में हिरासत में चौधरी से पूछताछ करना जरूरी है। आरोपी ने कल पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने हाल में चौधरी को अंतरिम छूट देने से इनकार कर दिया था। उससे पहले निचली अदालत ने यह कहते हुए चौधरी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी थी कि ‘‘ हम तालिबान राज्य नहीं हैं।’’ निचली अदालत ने कहा कि अतीत में ऐसी घटनाओं से सांप्रदायिक उन्माद पैदा हुआ, दंगे हुए एवं जानमाल की क्षति हुई। दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर के समीप भड़काऊ नारेबाजी को लेकर 10 अगस्त को छह लोगों-- अश्वनी उपाध्याय (वकील), विनोद शर्मा, दीपक सिंह, विनीत वाजपेयी, प्रीत सिंह एवं दीपक कुमार को गिरफ्तार किया था। ग्यारह अगस्त को वकील अश्वनी उपाध्याय को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार