लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: पिता का सपना था चांद पर होता अपना घर, बेटे ने मून पर खरीद डाला 3 एकड़ जमीन, ऐसे दिया सरप्राइज गिफ्ट

By आजाद खान | Updated: July 31, 2022 09:48 IST

आयुष के पिता का यह सपना था कि उनका भी चांद पर घर होता को कितना अच्छा होता। अपने पिता के सपने को पूरा करते हुए बेटे ने चांद पर तीन एकड़ जमीन खरीदा है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में रहने वाले माता पिता के नाम से चांद पर तीन एकड़ जमीन खरीदा गया है। यह जमीन उनके बेटे ने खरीदी है जो कनाडा में काम करता है। पिता का चांद पर घर होने का सपना था जिसे बेटे ने सरप्राइज गिफ्ट देकर पूरा कर दिया है।

चंडीगढ़:कनाडा में नौकरी करने वाले एक बेटे ने हरियाणा के यमुनानगर में रहने वाले अपने माता पिता के नाम पर चांद पर तीन एकड़ का प्लॉट खरीदा है। माता पिता को इस बात का पता तब चला जब उनके बेटे आयुष ने कॉल कर घर पर आए एक कोरियर के बारे में बताया था। आयुष ने अपने माता पिता को सरप्राइज देते हुए पहले कोरियर भेजवाया और फिर कॉल कर कहा कि उसने उनके लिए चांद पर जमीन खरीदी है। 

दरअसल, आयुष के पिता की यह इच्छा थी कि चांद पर उनका घर हो और वे इसको लेकर बातें भी करते थे। पिता की यह इच्छा आयुष को याद थी और कनाडा जाने से पहले उसने कहा था कि वे उनके लिए कुछ अलग करेगा। ऐसे में उसने चांद पर जमीन खरीद कर अपने पिता की इच्छा पूरी कर दी है। 

क्या है पूरा मामला

हरियाणा के यमुनानगर में रहने वाला आयुष पांच साल पहले कनाडा गया था और वह वहां नौकरी कर रहा है। ऐसे में आयुष के माता पिता के पास एक कोरियर आता है जो उन्हें समझ में नहीं आता है। कोरियर आने के बाद आयुष अपने घर फोन करता है और अपने माता पिता को इस सरप्राइज गिफ्ट के बारे में बताता है। 

आयुष कहता है कि पापा आप हमेशा कहते थे ना कि काश आपका भी चांद पर एक घर होता। इसलिए मैनें आप लोगों के लिए चांद पर तीन एकड़ जमीन खरीदी है। यह कोरियर उसी जमीन की रजिस्ट्री का है। बेटा का यह सरप्राइज गिफ्ट देखकर माता-पिता बहुत खुश हुए और बेटे को आशीर्वाद भी दिया। 

कुछ अलग करूंगा जो कल्पनाओं से भी होगा परे- आयुष

आयुष के पिता ने बताया कि उसका बेटा कनाडा जाने से पहले यह कहता था कि वह उनके लिए कुछ ऐसा करेगा जो कल्पना से भी परे होगा। माता-पिता को यह उम्मीद नहीं था कि उसका बेटा ऐसा कुछ कर जाएगा और उनके लिए चांद पर जमीन खरीद देगा। 

बेटे द्वारा दिए गए इस सरप्राइज गिफ्ट पर मां ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। इस मां ने बोलते हुए कहा कि भगवान सभी को ऐसा बेटा दे।  

टॅग्स :हरियाणाचंद्रमाकनाडाभारतसपनेHouse
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप