लाइव न्यूज़ :

अगले सत्र से सभी सरकारी स्कूलों में योग को अलग विषय के रूप में शामिल करेगा हरियाणा

By भाषा | Updated: December 2, 2020 22:47 IST

Open in App

चंडीगढ़, दो दिसंबर हरियाणा सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि अगले शैक्षणिक सत्र से सभी सरकारी स्कूलों में योग को अलग विषय के रूप में शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हरियाणा योग परिषद की बैठक में लिये गए इस फैसले का उद्देश्य छात्रों के बीच योग अभ्यास करने की आदत पैदा करना है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सरकार ने राज्य में 1,000 और योगशालाएं स्थापित करने का भी फैसला किया ।

बयान में कहा गया है, ‘‘योग को एक अप्रैल, 2021 से शुरू होने वाले अगले शैक्षणिक सत्र से राज्य भर के सभी सरकारी स्कूलों में एक अलग विषय के रूप में स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।’’

बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि नैतिक शिक्षा के अलावा शैक्षणिक सत्र 2016-17 के बाद से ही छात्रों को योग सिखाया जा रहा है।

बयान के अनुसार, ‘‘लेकिन, अब एक कदम आगे बढ़ाते हुए यह निर्णय लिया गया है कि स्कूली पाठ्यक्रम में योग अनिवार्य या वैकल्पिक विषय होगा और स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए एक समिति का गठन किया है।”

बयान में कहा गया है कि इसके साथ ही हरियाणा शायद देश का पहला राज्य बन जाएगा जिसने योग को स्कूलों में एक विषय के रूप में शामिल किया ।

बैठक में खट्टर ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य लोगों द्वारा योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान