लाइव न्यूज़ :

हरियाणा हिंसाः पानीपत में बवाल, उपद्रवियों ने दुकान, वाहनों को किया क्षतिग्रस्त; नूंह हिंसा में 55 FIR, 141 लोग गिरफ्तार

By अनिल शर्मा | Updated: August 4, 2023 13:50 IST

इस बीच नूंह जिला प्रशासन ने हिंसा के 250 आरोपियों की झोपड़ियों पर बुलडोजर चला दिया। नूंह ज़िले के SP वरुण सिंगला ने कहा कि अवैध संपत्तियां जो एचएसवीपी की ज़मीन पर कब्ज़ा था, उस पर भी कार्रवाई की गई थी...सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनूंह में सोमवार शुरू हुई हिंसा की लपटें राज्य के कई इलाकों में फैल गई है। हरियाणा के पानीपत में कुछ अज्ञात लोगों ने गुरुवार एक मीट की दुकान में कथित तौर पर तोड़फोड़ की।

नूंहः हरियाणा के नूंह में सोमवार शुरू हुई हिंसा की लपटें राज्य के कई इलाकों में फैल गई है। हरियाणा के पानीपत में कुछ अज्ञात लोगों ने गुरुवार एक दुकान में कथित तौर पर तोड़फोड़ की। यह दुकान नूंह में हुई सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए एक व्यक्ति के घर के पास है। उपद्रवियों ने गुरुवार की शाम को मांस बेचने वाली दुकान को निशाना बनाया और पास में खड़े दो वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

इस बीच नूंह जिला प्रशासन ने हिंसा के 250 आरोपियों की झोपड़ियों पर बुलडोजर चला दिया। नूंह ज़िले के SP वरुण सिंगला ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, अवैध संपत्तियां जो एचएसवीपी की ज़मीन पर कब्ज़ा था, उस पर भी कार्रवाई की गई थी...सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है।  उन्होंने बताया कि हिंसा मामले में अब तक 55 FIR दर्ज की गई हैं और 141 गिरफ्तारियां हुई हैं। पूछताछ और जांच चल रही है...हम लगातार सुरागों पर काम कर रहे हैं...कल 19 लोगों को न्यायिक हिरासत में लिया गया था और बाकी रिमांड पर हैं।

उधर, नूंह जिले के मौजूदा हालात पर SP वरुण सिंगला ने नूंह SP वरुण सिंगला के तबादले का आदेश जारी किया है। उन्हें SP भिवानी के पद पर तैनात किया जाएगा। उनकी जगह IPS नरेंद्र बिजारणिया को नूंह का SP बनाया गया है। 

पानीपत में कुछ स्थानीय लोगों ने संवाददाताओं को बताया कि क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बीच सद्भाव तथा भाईचारा है और कुछ शरारती तत्वों ने ‘शांतिपूर्ण’ माहौल को खराब करने की कोशिश की है। पानीपत के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि हालात शांतिपूर्ण हैं और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पिछले दिनों विश्व हिंदू परिषद के जुलूस को रोकने की कोशिश को लेकर नूंह में भड़की हिंसा गुरुग्राम तक फैल गई जिसमें दो होम गार्ड और एक मौलवी समेत छह लोगों की जान चली गई।

टॅग्स :नूँहहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?