लाइव न्यूज़ :

हरियाणा हिंसा: नूंह हिंसा की गिरफ्त में गुड़गांव, मस्जिद पर 'हमले' में एक व्यक्ति की गई जान

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 1, 2023 10:59 IST

नूंह हिंसा के बाद गुड़गांव के सेक्टर 57 के एक मस्जिद में कथिततौर पर आग लगा दी गई, जिसमें 26 वर्षीय शख्स की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देनूंह हिंसा के बाद गुड़गांव के सेक्टर 57 की एक मस्जिद पर हुई हमला हिंसक भीड़ ने कथिततौर पर मस्जिद में आग लगाई, जिसमें 26 वर्षीय शख्स की हो गई मौतहरियाणा के नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा में अब तक 3 लोगों की हुई मौत, दर्जनों हुए घायल

गुरुग्राम:हरियाणा के नूंह में फैली सांप्रदायिक हिंसा की गिरफ्त में गुड़गांव भी आ गया है। जानकारी के अनुसार गुड़गांव के सेक्टर 57 के एक मस्जिद में कथिततौर पर आग लगा दी गई, जिसमें 26 वर्षीय शख्स की मौत हो गई है। इस संबध में पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मस्जिद में मारा गया व्यक्ति मूलत: बिहार का रहने वाला था और उसका नाम साद था।

बीते सोमवार को हरियाणा के नूंह में दो समूहों के बीच हुई झड़प में दो होम गार्ड समेत तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 अन्य घायल हो गए हैं। ये झड़पें गुरुग्राम से सटे हरियाणा के नूंह में एक धार्मिक जुलूस के दौरान शुरू हुईं। घटना के संबंध में गुड़गांव पुलिस ने बताया कि हिंसक भीड़ आधी रात के बाद सेक्टर 57 स्थित अंजुमन मस्जिद पहुंची। भीड़ में से कुछ लोगों ने मस्जिद में मौजूद लोगों पर फायरिंग की और फिर मस्जिद में आग लगा दी।

वहीं सोमवार की घटना के विषय में बात करें तो अधिकारियों ने बताया कि नूंह जिले में भीड़ ने विश्व हिंदू परिषद के जुलूस को रोकने की कोशिश की। जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और उसके बाद दोनों पक्षों की ओर से पथराव किया गया तथा कारों में आग लगा दी गई। इस हिंसक संघर्ष में दो होम गार्ड की मौत हो गई वहीं कम से कम 15 अन्य लोग घायल हो गए।

मुस्लिम बहुल नूंह में हुई हिंसा की खबर जैसे ही फैली। आक्रोशित भीड़ ने सोहना में भी चार वाहनों और एक दुकान को आग लगा दी। जानकारी के अनुसार नूंह में हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए है। हालांकि मंगलवार को किसी ताजा हिंसा की कोई खबर नहीं है।

पुलिस ने कहा कि नूंह और अन्य प्रभावित इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि नूंह घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ "कड़ी कार्रवाई" की जाएगी।

मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा, "नूंह की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं सभी लोगों से राज्य में शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।" (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :गुरुग्रामहरियाणाPoliceमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर