लाइव न्यूज़ :

Haryana Vidhan Sabha Election: राहुल गांधी से मिले बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट, यहां से लड़ सकते हैं चुनाव!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 4, 2024 12:22 IST

Haryana Vidhan Sabha Election: बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट की आज सुबह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के साथ मुलाक़ात हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देHaryana Vidhan Sabha Election: हरियाणा में कांग्रेस के पास अपने दम पर चुनाव लड़ने की ताकत नहीं है।Haryana Vidhan Sabha Election: आम आदमी पार्टी (आप) के साथ नजदीकियां बढ़ा रही है।Haryana Vidhan Sabha Election: एक दो-दिन में वे दोबारा बैठक कर सकते हैं।

Haryana Vidhan Sabha Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर हैं। हरियाणा में मुख्य मुकाबला कांग्रेस, भाजपा, आप, इनेलो और जजपा में होगा। 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के लिए आगामी चुनावों के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है। भाजपा आज पहली सूची जारी कर सकती है। इस बीच चर्चा है कि कांग्रेस और आप में समझौता हो सकता है। आम आदमी पार्टी 90 में से 10 सीट की मांग कर रही है जबकि कांग्रेस सिर्फ सात सीटें देने को तैयार है। इस बीच राहुल गांधी ने पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट से मुलाकात की।

बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट की आज सुबह राहुल गांधी के साथ मुलाक़ात हुई है। बजरंग पुनिया अगर बादली सीट से लड़ेंगे तो कांग्रेस के मौजूदा विधायक कुलदीप वत्स की टिकट कट सकती है। वही विनेश के पास बारड़ा (घर) और जुलाना (ससुराल) दो विकल्प हैं।

हरियाणा के चुनावी दंगल में हाथ आजमाने की अटकलों के बीच पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने बुधवार को यहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। पुनिया और फोगाट को विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उतारे जाने को लेकर कांग्रेस ने अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं की है।

हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया ने मंगलवार को कहा था कि बृहस्पतिवार तक इस पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर फोगाट और पुनिया के साथ राहुल गांधी की एक तस्वीर साझा की। पुनिया और फोगाट 2023 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के तत्कालीन प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार तक 90 में से 66 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है। हालांकि, नामों की घोषणा नहीं की गई है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, उम्मीदवारों की सूची एक या दो दिन में जारी होने वाली है। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

हरियाणा में कांग्रेस के पास अपने बूते चुनाव लड़ने की ताकत नहीं, इसलिए आप से नजदीकियां बढ़ा रही: विज

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के पास अपने दम पर चुनाव लड़ने की ताकत नहीं है, इसलिए वह आम आदमी पार्टी (आप) के साथ नजदीकियां बढ़ा रही है। उन्होंने पांच अक्टूबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर बातचीत कर रही दोनों पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए यह कहा।

कांग्रेस और आप के करीबी सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि दोनों दल हरियाणा में गठबंधन पर बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अब तक अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री ने कहा,‘‘कांग्रेस के पास हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़ने की ताकत नहीं है, यही वजह है कि वे अब आप के साथ नजदीकी बढ़ा रहे हैं और पार्टी के साथ गठबंधन कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि कल तक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित हरियाणा कांग्रेस के सभी नेता यह दावा कर रहे थे कि कांग्रेस के टिकट के लिए बहुत सारे दावेदार हैं। विज ने कहा, ‘‘अब शायद वे पर्याप्त संख्या भी नहीं जुटा पा रहे हैं, इसलिए वे बाहर से समर्थन मांग रहे हैं। केवल कमजोर ही बाहरी समर्थन मांगता है।’’

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आप-कांग्रेस गठबंधन बनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं और दोनों पार्टियां सीट बंटवारे को लेकर बातचीत कर रही हैं। आप के सूत्रों के मुताबिक, आप के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और कांग्रेस के के. सी. वेणुगोपाल के बीच पहले ही दो दौर की बातचीत हो चुकी है और एक दो-दिन में वे दोबारा बैठक कर सकते हैं।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसAam Aadmi Partyराहुल गांधीविनेश फोगाटबजरंग पूनियाBajrang Punia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?