लाइव न्यूज़ :

हरियाणा विधानसभाः खट्टर के आठ मंत्री चुनाव में चारों खाने चित्त, महज 2 जीते

By भाषा | Updated: October 24, 2019 20:37 IST

कैबिनेट मंत्री और पांच बार विधायक रहे अनिल विज अपनी पारंपरिक सीट अंबाला छावनी से जीत गए हैं। वहीं, राज्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने भी बावल सीट से जीत दर्ज की है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनावी दंगल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आठ मंत्री भी चारों खाने चित्त हो गए।मुख्यमंत्री खट्टर ने करनाल सीट बरकरार रखी है। 

हरियाणा विधानसभा के चुनावी दंगल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आठ मंत्री भी चारों खाने चित्त हो गए।

भाजपा ने अपने 10 मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा था लेकिन इनमें से महज दो ही जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। कैबिनेट मंत्री और पांच बार विधायक रहे अनिल विज अपनी पारंपरिक सीट अंबाला छावनी से जीत गए हैं। वहीं, राज्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने भी बावल सीट से जीत दर्ज की है।

हारने वाले मंत्रियों में रामबिलास शर्मा (महेंद्रगढ़), कैप्टन अभिमन्यु (नारनौंद), ओमप्रकाश धनखड़ (बादली), कविता जैन (सोनीपत), कृष्णलाल पंवार (इसराना), मनीष कुमार ग्रोवर (रोहतक), कृष्ण कुमार बेदी (शाहबाद) और कर्ण देव कांबोज (रादौर) शामिल हैं। भाजपा ने अपने दो मंत्रियों-विपुल गोयल और राव नरबीर सिंह को टिकट नहीं दिया था। मुख्यमंत्री खट्टर ने करनाल सीट बरकरार रखी है। 

टॅग्स :हरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019मनोहर लाल खट्टरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजननायक जनता पार्टीदुष्यंत चौटाला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप