लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद थाने में महिला की पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें पूरा मामला

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 28, 2019 13:01 IST

बल्लभगढ़ के एसीपी जयवीर राठी ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा कि उन्होंने वीडियो देखा है, जो कि बहुत ही शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी तक पीड़ित महिला के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

Open in App
ठळक मुद्दे हेड कांस्टेबल बलदेव और रोहित सहित पांच को निलंबित करने के साथ एसपीओ कृष्ण, हरपाल और दिनेश को सेवा से हटाया गया है। महिला को पुलिस द्वारा इस कदर पिटाई की वीडियो वायरल होने के बाद महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया ने संज्ञान लेते हुए पुलिस कमीश्नर और डीजीपी को मामले की जांच के लिए अपील की थी।

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक महिला को आधी रात थाने में पीटने वाले मामले में  हरियाणा पुलिस ने पांच हेडकांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है। इनमें से तीन विशेष पुलिस अधिकारियों को सेवा से हटा दिया है। मामले में कुल पांच पुलिसकर्मी पर एफआईआर दर्ज किया गया है।  हेड कांस्टेबल बलदेव और रोहित सहित पांच को निलंबित करने के साथ  एसपीओ कृष्ण, हरपाल और दिनेश को सेवा से हटाया गया है। पुलिस द्वारा ये कार्रवाई महिला को पीटे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद किया गया है। 

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि थाने में पुलिसकर्मी एक महिला को बेल्ट से बर्बरतापूर्वक पीट रहे हैं। जांच के बाद पता चला है कि ये वीडियो फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के आदर्श नगर थाने के रूप में हुई है। एक महिला को पुलिस द्वारा इस कदर पिटाई की वीडियो वायरल होने के बाद महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया ने संज्ञान लेते हुए पुलिस कमीश्नर और डीजीपी को मामले की जांच के लिए अपील की थी। जिसके बाद अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। 

बल्लभगढ़ के एसीपी जयवीर राठी ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा कि उन्होंने वीडियो देखा है, जो कि बहुत ही शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी तक पीड़ित महिला के बारे में जानकारी नहीं मिली है लेकिन पुलिसकर्मियों की पहचान कर ली गई है और शिकायत भी दर्ज किया जा चुका है। पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि ये वीडियो 2018 के अक्टूबर का है। 

यहां देखें वायरल वीडियो 

टॅग्स :हरियाणावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील