लाइव न्यूज़ :

Haryana Rajya Sabha elections: अजय माकन हारे, कांग्रेस ने कहा- भाजपा समर्थित मीडिया बैरन से मिली शिकस्त

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 11, 2022 07:13 IST

कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने कहा कि भाजपा और उसकी सहयोगी जननायक जनता पार्टी के समर्थन से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले मीडिया बैरन कार्तिकेय शर्मा ने माकन की जगह जीत हासिल की.

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी के कृष्णलाल पंवार और निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा चुनाव जीत गए.हरियाणा में दूसरी सीट भाजपा के कृष्ण लाल पंवार ने जीती है.

चंडीगढ़: कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए अपने उम्मीदवार अजय माकन को जीता हुआ घोषित कर दिया. हालांकि, इसके कुछ समय बाद पार्टी द्वारा ये ट्वीट डिलीट कर दिया गया. दरअसल, माकन चुनाव हार गए हैं. मालूम हो, कांग्रेस द्वारा ट्वीट किया गया था की पार्टी हरियाणा से राज्यसभा चुनाव जीत गई है, लेकिन चुनाव आयोग द्वारा पुनर्गणना बुलाए जाने के कुछ मिनट बाद पार्टी ने ट्वीट को हटा दिया.

भारतीय जनता पार्टी के कृष्णलाल पंवार और निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा चुनाव जीत गए. वहीं, कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने संवाददाताओं से कहा कि एक मिसकम्यूनिकोशन था क्योंकि पहले अजय माकन को 30 वोट मिले थे. मगर एक वोट रद्द कर दिया गया था. बत्रा ने कहा कि भाजपा और उसकी सहयोगी जननायक जनता पार्टी के समर्थन से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले मीडिया बैरन कार्तिकेय शर्मा ने माकन की जगह जीत हासिल की. हरियाणा में दूसरी सीट भाजपा के कृष्ण लाल पंवार ने जीती है.

पंवार को 31, शर्मा को 28 और माकन को 29 वोट मिले. हालांकि, मीडिया बैरन को विजेता घोषित करने में कुछ गणित चला गया है. 90 विधायकों में से एक निर्दलीय ने भाग नहीं लिया और एक वोट खारिज कर दिया, जिससे 88 वोट वैध हो गए. यानी हर उम्मीदवार को जीतने के लिए 29.34 वोट चाहिए. पंवार को 1.66 वोट भाजपा समर्थित शर्मा यानी 31-29.34 को मिले. मीडिया बैरन भी पंवार की दूसरी वरीयता के उम्मीदवार थे. तो शर्मा 29.66 मतों यानी 28 + 1.66 से जीते. माकन 29 पर बने रहे.

चुनाव आयोग को हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार और निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा ने अपने संदेश में आरोप लगाया था कि कांग्रेस विधायक किरण चौधरी और बीबी बत्रा ने अनधिकृत व्यक्तियों को अपने मतपत्रों को दिखाया और प्रकरण कैमरे में रिकॉर्ड किया गया है. वहीं, चुनाव आयोग ने शनिवार को सुबह 1 बजे (आठ घंटे की देरी से) वोटों की गिनती शुरू की, जब दोनों दलों ने वोट डालने में विधायकों द्वारा नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया. मतगणना में कम से कम आठ घंटे की देरी हुई, जबकि यह शुक्रवार को शाम 5 बजे शुरू होना चाहिए था. 

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से भी संपर्क किया और भाजपा पर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया को विफल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया और परिणामों की तत्काल घोषणा की मांग की.

टॅग्स :अजय माकनराज्यसभा चुनावकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप