लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में भड़की हिंसा के बाद मथुरा के सीमावर्ती इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा, ड्रोन से रखी जा रही स्थिति पर नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2023 09:09 IST

हरियाणा का मेवात इलाका मथुरा के कोसी, बरसाना और गोवर्धन पुलिस थाना क्षेत्रों के इलाकों से सटा हुआ है, इसलिए इन तीनों थानों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के सीमावर्ती इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ल पल की स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया क्योंकि परिक्रमा का कुछ हिस्सा हरियाणा से होकर गुजरता है।

मथुराःहरियाणा के नूंह में भड़की हिंसा के बाद मथुरा जिले के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आगरा परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) दीपक कुमार ने बताया, ‘‘चूंकि हरियाणा का मेवात इलाका मथुरा के कोसी, बरसाना और गोवर्धन पुलिस थाना क्षेत्रों के इलाकों से सटा हुआ है, इसलिए इन तीनों थानों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।’’

उन्होंने कहा कि हरियाणा के सीमावर्ती इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि पल पल की स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारियों ने चौरासी कोस परिक्रमा के तीर्थयात्रियों से भी बातचीत की और उन्हें पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया क्योंकि परिक्रमा का कुछ हिस्सा हरियाणा से होकर गुजरता है।

पुलिस ने सीमावर्ती कमार गांव के निवासियों से बातचीत की और उन्हें अफवाहों से गुमराह नहीं होने का अनुरोध किया। मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि दोनों समुदायों की मिश्रित आबादी वाले इलाकों में शांति समिति की बैठक आयोजित की जा रही हैं।

अधिकारियों ने कहा कि होडल सीमा से आगे हरियाणा की ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। हालांकि, दिल्ली के लिए यातायात की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि आगरा से आने वाले हरियाणा जाने वाले यातायात को टाउनशिप तिराहा, गोकुल बैराज, यमुना पार और यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से मार्ग परिवर्तित किया जा रहा है।

भाषा इनपुट

टॅग्स :मथुराहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर