लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम: क्रिसमस की सभा में ईशु की तारीफ पर भड़क उठे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, 'जय श्री राम' के नारे लगा किया हंगामा

By आजाद खान | Updated: December 26, 2021 09:15 IST

इस मामले में पटौदी निवासी और मुख्य आयोजक रवि ने इस आरोप को गलत बताया और कहा कि वे केवल क्रिसमस पर सभा कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुग्राम में नमाज के बाद अब क्रिसमस पर आयोजित सभा का भी विरोध हो रहा है।इस पर हिदू संगठनों का आरोप है कि सभा के बहाने यहां धर्म परिवर्तन हो रहा है। मामले में पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

भारत: हरियाण के गुरुग्राम में नमाज के बाद अब क्रिसमस की एक मिलन सभा में जय श्री राम के नारे लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने मिलकर एक सभा का अयोजन किया था जिसमें इलाके के कुछ जरूरतमंद लोग वहां पहुंचे थे। इस दौरान आरोप है कि सभा में ईसाई धर्म की तारीफ की गई और लोगों को खाना तथा कपड़े देकर उनका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई है। इस घटना की खबर मिलते ही हिदू संगठनों के पदाधिकारियों ने स्कूल पर पहुंचा और विरोध करने लगे। उन्होंने वहां जय श्री राम के नारे भी लगाए और वहां गो रहे सभा में भंग डाला। मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

क्या है पूरा मामला

यह घटना गुरुग्राम के पटौदी वार्ड चार के एक निजी स्कूल में घटी है। इलाके के एक स्कूल में संस्था हाउस होप गुरुग्राम ने क्रिसमस मिलन समारोह का अयोजन किया था। इस पर हिदू संगठनों का आरोप है कि सभा में एक गाने के बाद वहां मौजूद लोगों को बाइबल का संदेश दिया जा रहा था और ईसाई धर्म की तारीफ की जा रही थी। हिदू संगठन से जुड़े आरपी पांडे और नरेंद्र पहाड़ी को जब इसकी खबर मिली तो वे अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और सभा को भंग किया। उनका कहना है कि भोले भाले लोग को पैसे, खाना और कपड़े की लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। हालांकि सभा के आयोजकों का कहना है कि यहां कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया जा रहा था, वे केवल क्रिसमस के मौके पर एक मिलन समारोह कर रहे थे।

आयोजकों ने नहीं किया पुलिस में शिकायत

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उन्हें अभी तक इसकी शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने यह भी कहा कि आरोपियों के खिलाफ शिकायत मिलने पर वे कार्रवाई करेंगे। इस पर पटौदी निवासी और मुख्य आयोजक रवि का कहना है कि सभा में धर्म परिवर्तन का आरोप बिल्कुल गलत है, वे केवल क्रिसमस के मौके पर एक मिलन समारोह कर रहे थे। वहीं रवि ने पुलिस में इसकी शिकायत भी नहीं करने की बात कही है। बता दें गुरुग्राम में हिदू संगठनों द्वारा जहां पहले नमाज को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे थे और वहीं अब ईसाई धर्म से जुड़े सभा और आयोजन में भी भंग डालना शुरू हो गया है। 

टॅग्स :गुरुग्रामभारतहरियाणावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप