लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में किसान ट्रैक्टर परेड में लापता हुआ युवक 7 महीने बाद घर पहुंचा, जानें कहां और कैसे रहा इतने दिन

By उस्मान | Updated: September 6, 2021 09:15 IST

28 वर्षीय बिजेंद्र नामक व्यक्ति एक संस्था को फरवरी में दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास फ्लाइओवर के नीचे नग्न अवस्था में मिला था

Open in App
ठळक मुद्देकिसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हरियाणा के गांव कंडेला का 28 वर्षीय युवक लापता हो गया थाएक संस्था को कश्मीरी गेट के पास फ्लाइओवर के नीचे नग्न अवस्था में मिला थासंस्था ने उसे शनिवार को उसके घर पहुंचा है

जींद: इस साल 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में निकाली गई किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हरियाणा के गांव कंडेला का 28 वर्षीय युवक लापता हो गया था लेकिन वह करीब साढ़े सात महीने बाद अपने घर पहुंच गया है। एक गैर सरकारी संस्था के कर्मियों ने उसे यहां उसके घर पहुंचाया है। 

आश्रय अधिकार अभियान संस्था के कार्डिनेटर साजन लाल ने बताया, 'बिजेंद्र उन्हें फरवरी में दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास फ्लाइओवर के नीचे नग्न अवस्था में मिला था। उसके पैरों में सूजन आई हुई थी और शरीर पर भी काफी चोट के निशान थे।' 

उन्होंने बताया, “उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं थी। संस्था ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ दिन पहले ही उसने अपने घर वालों के बारे में बताया, जिसके बाद शनिवार को उसे घर पहुंचा दिया गया।” 

उन्होंने बताया कि अब भी उसका उपचार जारी है। बता दें बिजेंद्र की तलाश के लिए 11 जून को काफी संख्या में कंडेला गांव के ग्रामीण तत्कालीन उपायुक्त आदित्य दहिया से मिले थे और उसका पता लगाने की मांग की थी। 

इसके बाद पुलिस ग्रामीणों को साथ लेकर बिजेंद्र को ढूंढने के लिए दिल्ली भी गई थी, लेकिन वह नहीं मिला था। इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाली थी, जिसमें हिंसा भड़क गई थी।  

टॅग्स :Kisan MorchaपानीपतPanipat
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील