लाइव न्यूज़ :

कोरोना लॉकडाउन पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा- 'दिल से बता रहा हूं...डर लगता है', जानें नेता ने क्यों दिया ऐसा बयान

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 5, 2020 09:00 IST

हरियाणा में कोरोना वायरस के 517 मामले सामने आए हैं और छह की मौत हो चुकी है। राज्य में कोविड-19 से 254 लोग ठीक हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के तीसरे चरण में हरियाणा सरकार ने फिलहाल शराब की दुकानों को खोलने का निर्णय नहीं लिया है। लॉकडाउन को तीसरे चरण में 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

नई दिल्ली: लॉकडाउन के तीसरे चरण में केंद्र सरकार की ओर से राज्यों में छूट दी गई है।  प्रदेश में दी जाने वाली ढील से हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज काफी डर हुए हैं। अनिल विज ने कहा, 'लॉकडाउन में जिस तरह से छूट दी जा रही है, दिल से बता रहा हूं... डर लगता है।' अनिल विज ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में दी जाने वाली ढील से उन्हे कोरोना के फैलने का खतरा और ज्यादा लग रहा है। लॉकडाउन को तीसरे चरण में 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।  

अनिल विज ने कहा, एक और तो हम दिल्ली बार्डर सील कर रहे हैं। दूसरी तरफ, प्रदेश में संक्रमण की संख्या अचानक बढ़ रही है और ऐसे में सीएम साहब (मनोहर लाल खट्टर) ने केंद्र सरकार से बातचीत के बाद ही बाजार खोलने का फैसला लिया है। मैं उनके इस फैसले पर सवाल नहीं कर रहा हूं लेकिन मुझे अपने स्तर पर काफी डर लग रहा है। 

अनिल विज ने कहा, लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग की आदत नहीं पड़ी है

अनिल विज ने कहा, लोगों को अभी भी सोशल डिस्टेंसिंग की आदत नहीं लगी है और ना ही मास्क की। बाकी लोग अपने दिमाग से बात करते हैं लेकिन मैं आपको दिल से बता रहा हूं कि मुझे ये सब देखरकर डर लगता है। 

अनिल विज ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जान भी, जहान भी। दोनों आवश्यक हैं। हमें अपने लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करना है, लेकिन साथ ही साथ आर्थिक गतिविधियों को चलाना भी महत्वपूर्ण है। इसीलिए अगर हम नियमों को तोड़ते हैं और निर्देशों का पालन नहीं करते हैं, तो परिणाम विनाशकारी होंगे।

हरियाणा में 4 मई को खोले गए बाजार, प्रशासन के सामने सोशल डिस्टेंसिंग की चुनौती

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के तीसरे चरण में हरियाणा सरकार द्वारा पाबंदियों में रियायत दिए जाने के बाद सोमवार (4 मई) को बड़ी संख्या में लोग बाजारों में नजर आए और प्रशासन के सामने सामाजिक दूरी बनाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई। 

केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुसार, संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों को छोड़कर आरेंज और ग्रीन जोन में आने वाले इलाकों की दुकानों को दिन में खोलने की अनुमति दी गई है। हालांकि राज्य सरकार ने अभी तक राज्य में शराब की दुकानों को खोलने का निर्णय नहीं लिया है। अधिकारियों के अनुसार ,सरकार ने उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि वे इस बात पर फैसला लें कि भीड़ से बचने के लिए सम-विषम आधार पर या एक दिन छोड़कर दुकानें खुलने की इजाजत दी जाए।   

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनअनिल विजहरियाणाकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर