लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को अस्पताल में कराया गया भर्ती, बार-बार ऑक्सीजन लेवल में आ रही है कमी

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 23, 2021 09:01 IST

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को श्वसन संबंधी समस्याओं के कारण चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया है । वह पहले भी कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ऑक्सीजन संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्तीअनिल विज ने कहा- पूरी तरह से ठीक होकर आउंगा इससे पहले भी विज कोरोना संक्रमित हो चुके हैं

चंडीगढ़ :  हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को डॉक्टरों के एक पैनल की सलाह पर रविवार शाम को चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में भर्ती कराया गया था । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विज के स्वास्थ्य के बारे जानकारी ली । 

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने भी मंत्री के अंबाला आवास पर विज से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना । अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, 68 वर्षीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता श्वसन संबंधी चिकित्सा विशेषज्ञ के नेतृत्व में डॉक्टरों की देखरेख में हैं ।

विज ने कहा, "डॉक्टर  यह पता लगाने के लिए परीक्षण कर रहे हैं कि ऑक्सीजन का स्तर क्यों गिर रहा है।" विज ने कहा, "पीजीआईएमईआर के निदेशक जगत राम भी थोड़ी देर पहले यहां थे । इस प्रमुख संस्थान के सभी डॉक्टर मेरी अच्छी देखभाल कर रहे हैं ।" इससे पहले हरियाणा स्वास्थ्य मंत्री ने तबीयत खराब होने के कारण विधानसभा के मानसूत्र सत्र में भाग लेने में असमर्थता व्यक्त की थी । 

आपको बताते दें कि विज पिछले हफ्ते रोहतक में सीएम खट्टर के छोटे भाई के दाह संस्कार में शामिल हुए थे । समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, उन्हें तभी शक  था कि हेलिकॉप्टर यात्रा के दौरान ऊंचाई के कारण उनके ऑक्सीजन के स्तर में गिरावट आई है । विज ने कहा कि तब से मेरे ऑक्सीजन लेवल में बार-बार उतार -चढ़ाव हो रहा है ।

विज ने कहा कि अगर उन्हें इस बात का पता होता तो वह इस बात का पूरा ध्यान रखते । जब उनसे पूछा गया कि क्या आपको डॉक्टरों ने इस बारे में आगाह नहीं किया था क्योंकि वह पहले भी कोविड-19 से संक्रमित हो चुके थें । ऐसे में उन्होंने कहा कि , "चिंता मत करो, मैं इस अस्पताल से पूरी तरह से ठीक होकर बाहर आऊंगा, । " विज को कोरोना होने के बाद एक माह अस्पताल में रखा गया था । हालांकि उन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है । 

टॅग्स :हरियाणाअनिल विजचंडीगढ़कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos