लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम में बढ़ रहे हैं कोरोना मामले, सीएम खट्टर ने अधिकारियों से खाली इमारतों के बारे में जानकारी जुटाने को कहा

By विनीत कुमार | Updated: June 16, 2020 08:37 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक में कई बड़े निर्देश दिए। इसमें गुरुग्राम में खाली मकानों के सर्वे के भी निर्देश हैं ताकि जरूरत पड़ने पर इनका आइसोलेशन के लिए इस्तेमाल किया जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुग्राम में तेजी से बढ़ रहे हैं मामले, हरियाणा में सबसे ज्यादा कोरोना केस इसी जिले सेमनोहर लाल खट्टर ने खाली घरों के सर्वे के लिए कहा, जरूरत पड़ने पर आइसोलशन के लिए होगा इनका इस्तेमाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को अधिकारियों को कोरोना वायरस से राज्य में सबसे ज्यादा प्रभावित गुरुग्राम जिले में खाली पड़ी इमारतों का सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया ताकि जरूरत पड़ने पर कोविड-19 के मरीजों के आइसोलेशन के लिए उनका इस्तेमाल हो सके। 

रात में जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार खट्टर ने यहां कोविड-19 पर एक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को ये निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्राइवेट लैब में होने वाली जांच पर भी नजर रखने और उनके समय पर रिपोर्ट आने को सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।  मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि लोगों को मास्क का वितरण होना चाहिए और मास्क नहीं पहनने वालों से वसूले गए जुर्माने का इस्तेमाल नए मास्क बनाने में होना चाहिए जिन्हें जरूरतमंदों को बांटा जाना चाहिए। 

बैठक में उपस्थित रहे गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी एस कुंडू ने कहा कि कोविड-19 के लिए एक एकीकृत पोर्टल तैयार किया जा रहा है जिसके माध्यम से सारा विवरण ऑनलाइन दिया जाएगा और उसमें राज्य के अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तरों और अन्य सुविधाओं की जानकारी होगी।

उन्होंने बताया कि कोई भी शख्स इलाज के लिए कही भी जा सकेगा। मुख्यमंत्री खट्टर ने राज्य में कंटेनमेंट जोन और वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली। बता दें कि हरियाणा में सोमवार को कोरोना से 12 लोगों की मौत हो गई। इसमें 6 लोग गुरुग्राम जिले से थे।

इसके साथ ही हरियाणा में कोरोना से मरने वालों की संख्या 100 हो गई है। साथ ही राज्य में सोमवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 514 केस भी आए। हरियाणा में संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 7722 हो गई है। गुरुग्राम में कोरोना से अब तक सबसे ज्यादा 37 लोगों की जान गई है। यही नहीं, सोमवार को जो 514 केस आए उसमें 183 गुरुग्राम से थे। गुरुग्राम में कुल संक्रमितों की संख्या 3477 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 1664 हैं। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसहरियाणागुरुग्राममनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील