लाइव न्यूज़ :

बर्बाद हुए गेहूं के बारे में रिपोर्ट करने वाले पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 17, 2019 05:04 IST

सहायक खाद्य और आपूर्ति अधिकारी संदीप चहल ने दावा किया कि चैनल ने विभाग और उसके अधिकारियों को बदनाम करने के लिए फर्जी वीडियो प्रसारित किया। हालांकि पत्रकार ने कहा कि जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ने उसी दिन जब गोदाम का दौरा किया तो उन्होंने बर्बाद हुए गेहूं को देखा था।

Open in App
ठळक मुद्देपत्रकार के विरूद्ध अनधिकार प्रवेश, जालसाजी, बदनाम करने से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी।पत्रकार ने दावा किया कि अधिकारी खुद को विभागीय कार्रवाई से बचाने के लिए उन्हें निशाना बना रहे हैं।

पुलिस ने उस पत्रकार के विरूद्ध मानहानि एवं अनधिकृत प्रवेश के आरोप में एक मामला दर्ज किया जिसने उकलाना कस्बे के एक सरकारी गोदाम में कथित लापरवाही के कारण अनाज नष्ट होने का समाचार करीब दो महीने पहले दिया था। एक समाचार चैनल में काम करने वाले हिसार के पत्रकार अनूप कुंडू पर नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा दर्ज करायी गयी एक शिकायत के आधार पर आठ सितंबर को मामला दर्ज किया गया था।सहायक खाद्य और आपूर्ति अधिकारी संदीप चहल ने दावा किया कि चैनल ने विभाग और उसके अधिकारियों को बदनाम करने के लिए फर्जी वीडियो प्रसारित किया। हालांकि, कुंडू ने जोर दिया कि फुटेज वास्तविक था। उन्होंने कहा कि जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ने उसी दिन जब गोदाम का दौरा किया तो उन्होंने बर्बाद हुए गेहूं को देखा था।उन्होंने मीडिया से कहा, ‘‘मैंने उकलाना में गेहूं भंडारण केंद्र में गीले और क्षतिग्रस्त गेहूं को दिखाने का काम किया और वीडियो में विभाग के अधिकारी भी नजर आए।’’ प्राथमिकी के मुताबिक, विभाग ने कहा है कि 18 जुलाई को वीडियो के बारे में पता चला और उसके बाद निरीक्षण में पता चला कि गोदाम में भंडारित गेहूं नष्ट नहीं हुआ था।पत्रकार के विरूद्ध अनधिकार प्रवेश, जालसाजी, बदनाम करने से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी। पत्रकार ने दावा किया कि अधिकारी खुद को विभागीय कार्रवाई से बचाने के लिए उन्हें निशाना बना रहे हैं । बहरहाल, पत्रकारों ने यहां बैठक की और कुंडू के खिलाफ ‘‘फर्जी मामले’’ वापस लेने की मांग की।

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील