लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: 9,774 भूमि सौदों की पंजीकरण प्रक्रिया में धांधली, 200 से अधिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश

By विशाल कुमार | Updated: February 9, 2022 08:18 IST

राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अधिकारियों ने बिना उचित मंजूरी के ही जमीन का पंजीकरण कर दिया। प्रारंभिक राय है कि उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी लेकिन आरोपपत्र दाखिल करने सहित अंतिम कार्रवाई उनके स्पष्टीकरण पर उनके जवाबों की जांच के बाद की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे9,774 भूमि सौदों की पंजीकरण प्रक्रिया में नियमों के कथित उल्लंघन का मामला।34 सब रजिस्ट्रार और ज्वाइंट सब रजिस्ट्रार को अनुशासनात्मक कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है।इसके अलावा 34 अधिकारी, 22 रजिस्ट्री कलर्क्स और 176 पटवारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की सिफारिश।

चंडीगढ़: 9,774 भूमि सौदों की पंजीकरण प्रक्रिया में नियमों के कथित उल्लंघन के लिए 34 सब रजिस्ट्रार (तहसीलदार) और ज्वाइंट सब रजिस्ट्रार (नायब तहसीलदार) को अनुशासनात्मक कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है। इसमें से अधिकतर मामले आवासीय भूखंडों से जुड़े हुए नहीं हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इसके अलावा 34 अधिकारी, 22 रजिस्ट्री कलर्क्स और 176 पटवारियों को संभागीय आयुक्तों द्वारा की गई जांच के बाद कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

नियमानुसार राजस्व अधिकारियों को नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग एवं नगर पालिकाओं से स्वीकृति के बाद कृषि भूमि की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होती है, जो नगरपालिका समितियों के अधिकार क्षेत्र में आती है।

राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि लेकिन इन अधिकारियों ने बिना उचित मंजूरी के ही जमीन का पंजीकरण कर दिया। प्रारंभिक राय है कि उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी लेकिन आरोपपत्र दाखिल करने सहित अंतिम कार्रवाई उनके स्पष्टीकरण पर उनके जवाबों की जांच के बाद की जाएगी।

सूत्रों ने कहा कि कृषि भूमि आवासीय कॉलोनियों या उद्योगों के लिए सीएलयू (भूमि उपयोग में परिवर्तन) प्राप्त किए बिना स्टांप शुल्क और अन्य शुल्क बचाने के लिए बेची गई थी। यह प्रक्रिया आवासीय खंडों के रजिस्ट्रेशन के लिए अपनाई गई।

करनाल, कैथल और पानीपत के जिला आयुक्तों को सोमवार को भेजे गए पत्र में हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) पीके दास ने कहा कि शासन द्वारा हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के नियम 7 के तहत करनाल संभाग के 34 सब रजिस्ट्रार एवं ज्वाइंट सब रजिस्ट्रार के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया है, जो 03-04-2017 से 13-08-2021 की अवधि के दौरान एनओसी के बिना 9,774 के पंजीयन में संलिप्त थे।

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए