लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज बाथरूम में फिसले, जांघ की हड्डी टूटी

By भाषा | Updated: June 9, 2020 21:58 IST

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज अपने अंबाला के घर में नहाने के दौरान गिर गए, जिससे उनके बाएं पैर की जांघ की हड्डी टूट गई, जिसके बाद अंबाला छावनी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअनिल विज स्नानगृह में नहाने के दौरान फिसल कर गिर पड़े।अनिल विज के बाएं पैर की जांघ की हड्डी टूट गई।अनिल विज स्नानगृह में नहाने के दौरान फिसल कर गिर पड़े थे।

अंबाला। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज अंबाला छावनी में स्थित अपने घर के स्नानगृह में मंगलवार को नहाने के दौरान फिसल कर गिर पड़े, जिससे उनके बाएं पैर की जांघ की हड्डी टूट गई। विज के पास ही स्वास्थ्य और शहरी स्थानीय निकाय विभागों का भी जिम्मा है।

अनिल विज अंबाला छावनी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम उनका परीक्षण कर रही है।  भाजपा के वरिष्ठ नेता का इलाज करने वाले डॉ प्रभाकर शर्मा ने कहा कि एक्स-रे से पता चला है कि हड्डी को काफी नुकसान पहुंचा है और शायद ऑपरेशन करने की जरूरत पड़े।

उपायुक्त अशोक शर्मा और सिविल सर्जन डॉ कुलदीप सिंह भी अस्पताल पहुंचे, उस वक्त मंत्री का परीक्षण किया जा रहा था। इसके बाद, अंबाला छावनी से छह बार के विधायक विज को चंडीगढ़ के पास एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, सुबह में उनसे मिलने कुछ लोग आए थे, जिसके बाद विज अपने घर की पहली मंजिल पर बने स्नान गृह में नहाने के लिए चले गए। नहाने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गिर पड़े। विज को एक एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया।

घटना की खबर मिलने के बाद, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंच गए। यह ऐसी दूसरी घटना है। कुछ महीने पहले भी, विज स्नानगृह में नहाने के दौरान फिसल कर गिर पड़े थे और उनके सीने पर मामूली चोट आई थी।

टॅग्स :अनिल विजहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील