लाइव न्यूज़ :

वैक्सीन के बावजूद हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज हुए कोरोना पॉजिटिव

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: December 5, 2020 13:03 IST

कोरोना संक्रमित पाए गए जाने के बाद हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज फिलहाल सिविल अस्पताल अंबाला कैंट में भर्ती हैं...

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोरोना पॉजिटिव।संक्रमित होने के बाद ट्विटर पर खुद दी जानकारी।15 दिन पहले लगवाया था Covaxin का टीका।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। अनिल विज ने 15 दिन पहले कोवैक्सिन का परीक्षण खुद पर करवाया था। कोवैक्सिन स्वदेशी टीका है और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ मिलकर भारत बायोटेक इसे विकसित कर रही है।

ट्विटर पर दी संक्रमण की जानकारी

अनिल विज ने ट्विटर पर लिखा,"मैं कोरोना संक्रमित पाया गया हूं। मैं सिविल अस्पताल अंबाला कैंट में भर्ती हूं। जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं उन्हें यह सलाह दी जाती है कि वे कोरोना की जांच कराएं।"

28 दिन बाद दी जानी थी वैक्सीन की दूसरी डोज

अनिल विज को करीब 15 दिन पहले कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया था, जिसके 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जानी थी, लेकिन इससे पहले ही अनिल विज संक्रमण की चपेट में आ गए।

जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के तीन सदस्यों वाले एक प्रतिनिधि मंडल ने विज से शुक्रवार को मुलाकात की थी और कृषि कानूनों के खिलाफ ‘दिल्ली चलो’ मार्च में शामिल होने वाले किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की अपील की थी। 

जेजेपी राज्य में भाजपा की सहयोगी पार्टी है। इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष निशान सिंह कर रहे थे और वरिष्ठ पार्टी नेता दिग्विजय सिंह चौटाला इसका हिस्सा थे। 

योग गुरु रामदेव ने भी मंगलवार को विज से मुलाकात की थी। विज ने कोविड-19 के खिलाफ संभावित टीके कोवैक्सिन के तीसरे चरण के परीक्षण में पहला स्वयंसेवी बनने की पेशकश की थी और उन्हें 20 नवंबर को इसकी खुराक अम्बाला कैंट के सिविल अस्पताल में दी गई थी।

टॅग्स :अनिल विजहरियाणाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील