लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सरकार ने कोविड पाबंदियों में दी छूट, 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स खोलने की अनुमति

By अनिल शर्मा | Updated: January 29, 2022 07:35 IST

प्रदेश में 27 जनवरी को कोरोना के 6 हजार से उपर नए मामले सामने आए। वहीं अब तक 10 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने शुक्रवार को जारी आदेश में कहा कि 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सभी सिनेमा हॉल, थिएटर खोले जा सकेंगे एक फरवरी से प्रत्यक्ष कक्षाओं के लिए कॉलेज, संस्थानों को खोलने की अनुमति होगी

चंडीगढ़ः हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को राज्य में कोविड-19 से संबंधित कुछ प्रतिबंधों में ढील दी और सीटों की 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सभी सिनेमा हॉल, थिएटर और मल्टीप्लेक्स खोलने की अनुमति दी। एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई।

हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचएसडीएमए) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ‘‘सभी सिनेमा हॉल, थिएटर, मल्टीप्लेक्स को 50 प्रतिशत सीटों की क्षमता के साथ खोलने की अनुमति है। आवश्यक सामाजिक दूरी, नियमित साफ-सफाई और कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार मानदंडों का पालन करना होगा।’’

इससे पहले, एचएसडीएमए के पांच जनवरी को जारी एक आदेश में कहा गया था कि सिनेमा हॉल, थिएटर और मल्टीप्लेक्स बंद रहेंगे। शुक्रवार के आदेश में यह भी कहा गया है, ‘‘निजी और सरकारी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, स्कूलों (कक्षा 10 से 12 के लिए), पॉलिटेक्निक, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, कोचिंग संस्थानों, पुस्तकालयों, प्रशिक्षण संस्थानों को एक फरवरी से प्रत्यक्ष कक्षाओं के लिए खोलने की अनुमति है।’’ 

प्रदेश में 27 जनवरी को कोरोना के 6 हजार से उपर नए मामले सामने आए। वहीं अब तक 10 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 9 लाख से भी ज्यादा मामले राज्य में दर्ज किए जा चुके हैं।

टॅग्स :हरियाणाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसओमीक्रोन (B.1.1.529)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील