लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सरकार करोड़ों रुपये की लागत से राज्य भर में बांटेगी मच्छरदानी, संपर्क में आते ही मरेंगे मच्छर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 2, 2019 08:19 IST

हरियाणा में ढाई करोड़ की लागत से करीब पांच लाख मच्छरदानियां मंगवाया जा रहा है. इन मच्छरदानियों को मेवात क्षेत्र के नूहं जिले में वितरित किया जाएगा. इसके बाद मच्छर जनित बुखार की संभावनाओं वाले दूसरे जिलों में भी ग्रामीणों को मुफ्त बांटा जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देमच्छरदानियों को मेवात क्षेत्र के नूहं जिले में वितरित किया जाएगा.हरियाणा सरकार ढाई करोड़ की लागत से करीब पांच लाख मच्छरदानियां मंगवा रहा है.

बलवंत तक्षक

दिसंबर हरियाणा के डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में खट्टर सरकार विशेष तरह की मच्छरदानियां बांटेगी. इन मच्छरदानियों की खासियत यह है कि इनके संपर्क में आते ही मच्छर खुद-ब-खुद ढेर हो जाएंगे. राज्य सरकार ने इन मच्छरदानियों के लिए केंद्र सरकार को अपनी मांग भेज दी है. हरियाणा ढाई करोड़ की लागत से करीब पांच लाख मच्छरदानियां मंगवा रहा है. इन मच्छरदानियों को मेवात क्षेत्र के नूहं जिले में वितरित किया जाएगा. इसके बाद मच्छर जनित बुखार की संभावनाओं वाले दूसरे जिलों में भी ग्रामीणों को मुफ्त बांटा जाएगा.

इन कीटनाशक मच्छरदानियों पर लगाया गया केमिकल अगले तीन साल तक असरकारक रहेगा. मच्छर और अन्य कीट पतंगे इससे टकराते ही मर जाएंगे. हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में बहुत से लोग अपनी चौपालों, बाड़ों व बरामदों में रात को मच्छरदानी लगा कर सोते हैं. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने सबसे पहले ग्रामीण इलाकों पर ही फोकस किया है. ग्रामीण इलाकों में मच्छर जनित बुखार फैलने की संभावना और मच्छरों की फौज शहरी क्षेत्रों की तुलना में ज्यादा पाई गई है.

खास किस्म की मच्छरदानियां बांटने के मामले में राज्य के स्वास्थ्य महकमे की इन कोशिशों में केंद्र सरकार भी मदद करेगी. कई जिलों में वितरित की जाएंगे मच्छरदानियां स्वास्थ्य महकमे की डायरेक्टर डॉ. उषा गुप्ता बताती हैं कि 'लांग लास्टिंग इंसेक्टिसाइडल नेट'(एलएलआईएन) नामक यह मच्छरदानियां मेवात क्षेत्र के नूंह अलावा हिसार, रोहतक, सिरसा, फरीदाबाद, गुरु ग्राम, हिसार, झज्जर, पलवल, पंचकूला और रोहतक जिलों के उन ग्रामीण क्षेत्रों में भी वितरित की जाएंगी, जहां इस तरह के बुखार के फैलने की सबसे ज्यादा आशंका रहती है.

टॅग्स :हरियाणाडेंगू डाइट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए