लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में कुछ गांवों के नाम हैं कुत्ताबाद, कुतियांवाली, कुतियाखेड़ी, दुर्जनपुर, चोरपुर और किन्नर, बाशिंदों को बताते आती है शर्म

By भाषा | Updated: May 9, 2019 17:03 IST

ग्रामीण इन नामों को ‘शर्मनाक’ मानते हैं और दुर्जनपुर (जहां खराब लोग रहते हैं) का नाम बदलकर सज्जनपुर (जहां अच्छे लोग रहते हैं) करवाना चाहते हैं। चोरपुर (ऐसी जगह जहां चोर रहते हैं) का नाम साधुपुर (ऐसी जगह जहां अच्छे लोग रहते हैं) करना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनामों का बदलना इतना आसान काम नहीं है, यह एक लंबी प्रक्रिया है जिसमें राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी से लेकर केंद्र सरकार तक की मंजूरी शामिल है। हरियाणा के सिरसा जिले के ‘कुत्ताबाद’ गांव के रहने वाले ग्रामीण करीब एक दशक से मुख्यमंत्री कार्यालय में अपना प्रतिनिधि भेज रहे हैं।

अमेरिका के मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन जॉर्ज कार्लिन ने कहा था कि नाम में थोड़ी सी भावना जुड़ी होनी चाहिए और यह बात हरियाणा के उन गांवों के लोग अच्छी तरह महसूस करते हैं जिनका मानना है कि उनके गांवों के नाम उनकी भावना से मेल नहीं खाते हैं।

हरियाणा में कुछ जगहों के नाम ऐसे हैं जैसे कुत्ताबाद, कुतियांवाली, कुतियाखेड़ी, लुला अहीर, दुर्जनपुर, चोरपुर और किन्नर। इन जगहों पर रहने वाले लोगों का कहना है कि वह इन नामों के साथ किसी भी तरह का संबंध महसूस नहीं करते हैं।

ग्रामीण इन नामों को ‘शर्मनाक’ मानते हैं और दुर्जनपुर (जहां खराब लोग रहते हैं) का नाम बदलकर सज्जनपुर (जहां अच्छे लोग रहते हैं) करवाना चाहते हैं। चोरपुर (ऐसी जगह जहां चोर रहते हैं) का नाम साधुपुर (ऐसी जगह जहां अच्छे लोग रहते हैं) करना चाहते हैं।

नामों का बदलना इतना आसान काम नहीं है, यह एक लंबी प्रक्रिया है जिसमें राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी से लेकर केंद्र सरकार तक की मंजूरी शामिल है। हरियाणा के सिरसा जिले के ‘कुत्ताबाद’ गांव के रहने वाले ग्रामीण करीब एक दशक से मुख्यमंत्री कार्यालय में अपना प्रतिनिधि भेज रहे हैं। इस गांव के अमन सिंह बरार ने बताया, ‘‘ पहले यह एक छोटा गांव था और इसे ढाणी कहा जाता था। लेकिन यहां के कुत्ते, लोगों को काट लेते थे इसलिए सभी ने इसका नाम कुत्ताबाद रख दिया।

कुत्ता शब्द प्राय: गाली के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हम अच्छा नाम चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमने न सिर्फ भाजपा के शासनकाल में बल्कि उससे पहले भी मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रतिनिधि भेजे थे लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। हमने इस गांव का नाम ‘प्रेम नगर’ रखने का प्रस्ताव दिया है।’’

वहीं हिसार के ‘कुतियांवाली’ के लोग भी नाम बदलना चाहते हैं। इसका मतलब ‘कुतिया’ होता है। आजादी से पहले यह गांव पंजाब का हिस्सा था और इसका नाम शहजादपुर था। पूर्व सरपंच बीर सिंह ने बताया, ‘‘ एक अंग्रेज अधिकारी आजादी से पहले इस गांव में आया था और उसे एक कुतिया ने काट लिया। वह बहुत गुस्सा हो गया और उसने इस गांव का नाम कुतिया पर रखने का आदेश दे दिया।’’ 

टॅग्स :हरियाणाइंडियामनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप