लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः शाम 6 बजे तक मॉल-बाजार खोलने के आदेश, सरकार ने 11 जिलों में लागू कीं नई पाबंदियां

By अनिल शर्मा | Updated: January 6, 2022 11:28 IST

सरकार ने 11 जिलों- पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, सोनीपत, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, रोहतक और झज्जर को रेड जोन के रूप में चिह्नित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा सरकार ने 11 जिलों को रेड जोन घोषित किया हैनई पाबंदियों के तहत मॉल-बाजार शाम 6 बजे तक खोलने के आदेश हैं

चंडीगढ़ः कोविड-19 और इसके नए वैरिएंट के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने 11 जिलों में नई पाबंदियां लागू की है।  ग्रुप 'ए' जिलों में नई पाबंदियां के तहत सिनेमाघर, खेल परिसर व स्विमिंग पूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं मॉल और बाजार को शाम 6 बजे तक खोलने के आदेश जारी गि गए हैं।  हालांकि, जरूरी सामानों की दुकानें 24-घंटे खुल सकेंगी और बार व रेस्टोरेंट 50% क्षमता के साथ संचालित होंगे।

सरकार ने 11 जिलों- पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, सोनीपत, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, रोहतक और झज्जर को रेड जोन के रूप में चिह्नित किया है। राज्यों में प्रवेश और प्रतियोगी परीक्षाओंं के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी संशोधित एसओपी के तहत कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

आवश्यक सामाजिक दूरी मानदंडों को अपनाने के बाद स्विमिंग पूल को खोलने की अनुमति है। सभी तैराकों/व्यावसायिकों/योग्य आगंतुकों और कर्मचारियों को टीके की दोनों खुराक लगवाने को भी कहा गया है। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्टेडियम को खेल गतिविधियों के लिए खोलने की अनुमति दी गई है।

हरियाणा के फरीदाबाद और सोनीपत जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के क्रमश: 131 और 259 नये मामले सामने आये। सोनीपत जिले के उपायुक्त ललित सिवाच ने कहा कि बुधवार को जिले में 131 व्यक्तियों में कोरोना महामारी की पुष्टि हुई है, इसके बाद जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 47719 पर पहुंच गया है।

उपायुक्त ने कहा कि जिले में आज एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गयी जिसके बाद मरने वालों की संख्या 255 पर पहुंच गया है। अब तक जिला में 47 हजार 243 कोरोना मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिले में अब 221 उपचराधीन मामले हैं। फरीदाबाद के उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिले में 259 नये मामले सामने आये हैं और पांच मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं। यादव ने बताया कि जिले में 28 संक्रमित अस्पताल में भर्ती हैं जबकि 798 लोग गृह पृथक-वास में हैं। जिले में उपचाराधीन मामलों की संख्या 826 हो गई है।

 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरसCoronaहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए