लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: रेवाड़ी के अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते चार मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 26, 2021 01:09 IST

Open in App

रेवाड़ी, 25 अप्रैल हरियाणा में रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में चिकित्सीय ऑक्सीजन की कथित कमी के चलते चार मरीजों की मौत हो गई।

जिला प्रशासन ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच भी शुरू की है।

इस बीच, गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते कोविड-19 के चार मरीजों की मौत की रपटों के बीच जिला प्रशासन ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

हालांकि, गुरुग्राम के अस्पताल के अधिकारियों ने इन रपटों का खंडन करते हुए कहा है कि जिन लोगों की मौत हुई, वे गंभीर रूप से बीमार थे।

उधर, रेवाड़ी में जान गंवाने वाले मरीजों के कुछ रिश्तेदारों ने कोविड अस्पताल की इमारत के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और अस्पताल में ऑक्सीजन की भारी किल्लत का आरोप लगाया।

अस्पताल के एक अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, '' तीन मरीजों की मौत आईसीयू में जबकि एक मरीज की मौत वार्ड में हुई। हमारे पास ऑक्सीजन की सीमित आपूर्ति है। हम लगातार प्रशासन को इस बारे में बता रहे हैं।''

उन्होंने कहा, '' हम खाली ऑक्सीजन सिलेंडर को दोबारा भरने के लिए वेंडर के पास भेज रहे हैं। सुबह नौ बजे से ही हम अधिकारियों को बता रहे हैं कि हमारे पास अब सीमित ऑक्सीजन उपलब्ध है।''

अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन 300 चिकित्सीय ऑक्सीजन सिलेंडर की खपत है और अस्पताल में 114 कोविड मरीज भर्ती हैं।

इस बीच, नारनौल के उपायुक्त और रेवाड़ी जिला उपायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे अजय कुमार ने कहा कि अस्पताल ने ऑक्सीजन की कमी और चार मरीजों की मौत का आरोप लगाया है।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से फोन पर कहा कि रेवाड़ी के उप संभागीय मजिस्ट्रेट, रेवाड़ी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी अस्पताल में मौजूद हैं और वे मरीजों की मौत के कारणों का पता लगा रहे हैं।

कुमार ने कहा कि अस्पताल की तरफ से ऑक्सीजन की कमी का आरोप लगाया जा रहा है जबकि प्रशासन की तरफ से ऑक्सीजन की नियमित आपूर्ति की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए