लाइव न्यूज़ :

करनाल में किसानों पर बरसीं लाठियां तो विरोध में हरियाणा के कई इलाकों में चक्काजाम, बंद हुआ पंचकुला-शिमला हाईवे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2021 18:07 IST

हरियाणा के करनाल में खट्टर सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों पर पुलिस ने जमकर लाठी चार्ज किया. इस लाठीचार्ज में कई किसानों को गंभीर चोटें आईं. करनाल में किसानों पर हुए इस लाठीचार्ज की खबर जैसे ही हरियाणा के बाकी इलाकों में फैली तो तमाम किसान संगठनों ने राज्य के अलग-अलग इलाकों में सड़कों, हाईवे और टोल-प्लाजा पर चक्काजाम कर दिया.  

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के करनाल में आंंदोलन कर रहे किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्जकरनाल में हुए लाठीचार्ज के विरोध में पूरे हरियाणा में जगह-जगह चक्काजामपंचकुला में भी किसानों ने किया चक्काजाम, बंद हुआ पंचकुला-शिमला हाईवे

हरियाणा के करनाल में खट्टर सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों पर पुलिस ने जमकर लाठी चार्ज किया. इस लाठीचार्ज में कई किसानों को गंभीर चोटें आईं. करनाल में किसानों पर हुए इस लाठीचार्ज की खबर जैसे ही हरियाणा के बाकी इलाकों में फैली तो तमाम किसान संगठनों ने राज्य के अलग-अलग इलाकों में सड़कों, हाईवे और टोल-प्लाजा पर चक्काजाम कर दिया.  

वहीं पंचकुला में किसानों ने चांदीमंदिर के पास स्थित टोल प्लाजा जाम कर दिया. इससे  पंचकुला-शिमला हाईवे पूरी तरह बाधित हो गया. टोल प्लाजा के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई. इस घटना के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए. 

वहीं राज्य के अन्य इलाकों से किसानों द्वारा किए गए चक्काजाम की खबरें हैं. किसानों ने करनाल में हुए किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में जगह-जगह चक्काजाम कर दिया है. 

हरियाणा के करनाल में आंदोलन कर रहे किसानों पर पुलिस ने जमकर लाठिया भांजी. इस दौरान कई किसानों को सर में चोट आई. खून से लथपथ किसान पुलिस की लाठियों से बचते नजर आए लेकिन लाठियां कम नहीं हुई. आदोंलन कर रहे किसानों ने करनाल स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा जाम कर दिया था. 

बसताड़ा हाईवे पर बैठे किसानों को हटाने के लिए पुलिस ने जमकर लाठिया बरसाई. इस दौरान कई किसान गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकी कई बुजुर्ग किसानों को पुलिस ने ससम्मान कुर्सी से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. 

दरअसल निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को करनाल में बीजेपी ने प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया था. इस बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित बीजेपी के 6 सांसद, 6 राज्य सभा सांसद और 12 विधायक, पूर्व विधायक, लोकसभा, विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों सहित बीजेपी संगठन के कई पदाधिकारी भी पहुंचे थे. 

इस दौरान मुख्यमंत्री खट्टर के विरोध में सैकड़ों किसानों ने बसताड़ा टोल प्लाजा और हाइवे जाम कर दिया. घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. जब किसान नहीं हटे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इस लाठीचार्ज में कई किसानों को गंभीर चोट आई.  

वहीं अपने किसान साथियों पर हुए लाठीचार्ज की खबर जैसे ही राज्य में फैली तो किसानों ने प्रदेश में कई स्थानों पर सड़के और टोल प्लाजा पर चक्काजाम कर दिया. बता दें कि इससे पहले शुक्रवार शाम किसान नेताओं ने एक वीडियो संदेश जारी कर इस बैठक और भाजपा नेताओं का विरोध करने की घोषणा की थी. 

 

टॅग्स :हरियाणाKisan Morchaकिसान आंदोलनशिमलाshimla
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप