लाइव न्यूज़ :

Haryana Exit Poll Result 2024: हरियाणा में दस साल बाद कांग्रेस की वापसी ! एग्जिट पोल में 50 से अधिक सीटें जीतने का अनुमान

By रुस्तम राणा | Updated: October 5, 2024 19:05 IST

Haryana Exit Poll Result 2024: पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, 90 सीटों में से कांग्रेस 55 सीटें हासिल करने की राह पर है। यहां सरकार बनाने का जादुई आंकड़ा 46 है।

Open in App
ठळक मुद्देपीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, 90 सीटों में से कांग्रेस 55 सीटें हासिल करने की राह परध्रुव रिसर्च के अनुसार, हरियाणा में कांग्रेस के खाते में 57, बीजेपी को 27 और अन्य को 6 सीटें मिलती दिख रही हैंजबकि मैट्रिज-रिपब्लिक का अनुमान है कि हरियाणा में कांग्रेस को 55 से 62 सीटें मिलेंगी

Haryana Exit Poll Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। हरियाणा में शाम 5:30 बजे तक करीब 63% मतदान हुआ। भाजपा का लक्ष्य तीसरा कार्यकाल हासिल करना है, जबकि कांग्रेस एक दशक बाद वापसी करना चाहती है। लेकिन वोटिंग समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे ये संकेत कर रहे हैं हरियाणा में इस बार कमल का फूल खिलना मुश्किल है। राज्य में दस साल के वनवास के बाद कांग्रेस वापसी करती हुई नजर आ रही है। 

एग्जिट पोल के नतीजों पर एक नजर

पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, 90 सीटों में से कांग्रेस 55 सीटें हासिल करने की राह पर है। यहां सरकार बनाने का जादुई आंकड़ा 46 है। वहीं ध्रुव रिसर्च के एग्जिट पोल में भी हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। इस सर्वे के अनुसार, हरियाणा में कांग्रेस के खाते में 57, बीजेपी को 27 और अन्य को 6 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि मैट्रिज-रिपब्लिक का अनुमान है कि हरियाणा में कांग्रेस को 55 से 62 सीटें मिलेंगी। दैनिक भास्कर के अनुसार कांग्रेस को राज्य में 44 से 54 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं सत्तारूढ़ बीजेपी को 19-29 सीटें मिल सकती है। जेजेपी के खाते में 0-1 सीटें आती हुई दिखाई दे रही हैं जबकि 1 से 5 सीटें आईएनएलडी ला सकती है और 4-9 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 पर एक नजर

हरियाणा विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने वाली मुख्य पार्टियाँ भाजपा, कांग्रेस, इनेलो-बसपा गठबंधन, जेजेपी-आज़ाद समाज पार्टी गठबंधन और आम आदमी पार्टी हैं। मुख्य उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा नेता अनिल विज और ओपी धनखड़, कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विनेश फोगट, इनेलो के अभय सिंह चौटाला और जेजेपी के दुष्यंत चौटाला शामिल हैं। कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें 101 महिलाएँ और 464 स्वतंत्र उम्मीदवार शामिल थीं। मतदान शाम 6 बजे समाप्त हुआ, जिसकी मतगणना 8 अक्टूबर को होगी। 

हरियाणा 2019 के विधानसभा चुनाव परिणाम पर एक नजर

हरियाणा में 2019 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 40 सीटें जीती थीं, कांग्रेस ने 31 और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने 10 सीटें जीती थीं। भाजपा ने जेजेपी के समर्थन से सरकार बनाई और मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री चुना। 2019 में करीब 68 फीसदी मतदान हुआ था।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024कांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील