लाइव न्यूज़ :

Haryana Elections Results: 'अभी 4-5 राउंड मुश्किल से हुए हैं और सारा मीडिया ऐसे उछलने लगा है...', कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा बोलीं

By रुस्तम राणा | Updated: October 8, 2024 13:19 IST

Haryana Elections Results: कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा, "मैं भाजपा से कहना चाहूंगी कि सभी को धैर्य रखना चाहिए। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि डेटा इतनी धीमी गति से क्यों आ रहा है। लोकसभा चुनाव में ऐसा नहीं था। ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, यह एक करीबी मुकाबला है।"

Open in App

Haryana Elections Results : हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के रूझान से प्रतीत होता है कि कांग्रेस एक फिर राज्य की सत्ता से दूर रहेगी। हालांकि कांग्रेस नेता और पार्टी सांसद कुमारी शैलजा को यह विश्वास है कि कांग्रेस की सरकार राज्य की सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनाएगी। वोटों की गिनती के दौर चल रहे हैं। 

उन्होंने कहा, "मैं भाजपा से कहना चाहूंगी कि सभी को धैर्य रखना चाहिए। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि डेटा इतनी धीमी गति से क्यों आ रहा है। लोकसभा चुनाव में ऐसा नहीं था। ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, यह एक करीबी मुकाबला है।" इस दौरान उन्होंने मीडिया पर भी गुस्सा निकाला।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के रूझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बहुमत के आंकड़े को भी पार कर चुकी है। चुनाव आयोग के ताजा डेटा के मुताबिक सत्तारूढ़ दल राज्य की कुल 90 सीटों में से 49 सीटों में आगे है। जबकि कांग्रेस जो कि नतीजों के रुझान से पहले एग्जिट पोल के अनुमान से गदगद थी, वह 34 सीटों में लीड बनाए हुए है और एक सीट जीत चुकी है। अगर रूझान कमोबेश असल नतीजों में बदलते हैं तो भाजपा निश्चित रूप से राज्य की सत्ता में हैट्रिक लगा देगी। 

आपको बता दें कि राज्य में 90 सीटों के लिए 5 अक्तूबर को वोटिंग आयोजित की गई थी और आज चुनाव के नतीजे आ रहे हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी एक्जिट पोल के अनुमान के ठीक विपरीत राज्य में तीसरी बार अपनी सरकार बनाने जा रही है। जबकि एग्जिट पोल में कांग्रेस दस साल बाद राज्य की सत्ता में वापसी कर रही थी। 

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024कांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम