लाइव न्यूज़ :

हरियाणा चुनाव: ..तो क्या भूंपेंद्र हुड्डा का पुत्र प्रेम अशोक तंवर को ले डूबा?

By शीलेष शर्मा | Updated: October 6, 2019 02:13 IST

Open in App
ठळक मुद्देअशोक तंवर के इस्तीफे से भूपेंद्र हुड्डा जहां गदगद हैं वहीं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धक्का पहुंचा है.एक दिन पहले ही पार्टी ने स्टार प्रचारकों की जो सूची चुनाव आयोग को सौंपी थी उसमें 13वें स्थान पर अशोक तंवर का नाम शामिल किया गया था.

अशोक तंवर के इस्तीफे से भूपेंद्र हुड्डा जहां गदगद हैं वहीं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धक्का पहुंचा है. क्योंकि एक दिन पहले ही पार्टी ने स्टार प्रचारकों की जो सूची चुनाव आयोग को सौंपी थी उसमें 13वें स्थान पर अशोक तंवर का नाम शामिल किया गया था. जाहिर है कि पार्टी विधानसभा चुनाव में तंवर का पूरा इस्तेमाल करना चाहती है.

दलित समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में तंवर ने हरियाणा में अपनी जगह हासिल की लेकिन भूपेंद्र हुड्डा से छत्तीस का आंकड़ा होने के कारण तंवर पार्टी में लंबी दौड़ नहीं लगा सके.

सूत्रों के अनुसार हुड्डा हरियाणा की राजनीतिक विरासत अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा को सौंपना चाहते हैं, नतीजा वे हर उस व्यक्ति को रास्ते से हटाने की कोशिश में जुटे हैं जो भविष्य में दीपेंद्र हुड्डा के लिए चुनौती साबित हो सकता हो.

विधानसभा चुनाव टिकट वितरण के बाद बागी तेवर अपनाने वाले अशोक तंवर ने हर संभव कोशिश की कि वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दबाव में ले लें लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके. कांग्रेस मुख्यालय और पार्टी अध्यक्ष के आवास के बाहर तंवर ने विरोध प्रदर्शन भी किया लेकिन फिर भी कामयाबी हाथ नहीं लगी। अंतोगत्वा तंवर ने सोनिया गांधी के नाम चार पेज का एक पत्र लिखा जिसमें 1993 से अब तक पार्टी ने उनको किस-किस पद की जिम्मेदारी सौंपी का उल्लेख किया गया है.  

इस पत्र में अशोक ने यह समझाने की कोशिश की है कि राहुल समर्थकों को पार्टी पर हावी गुट निपटाने में लगा हुआ है. कुछ इसी तरह का आरोप महाराष्ट्र में संजय निरुपम भी लगा चुके हैं.

अशोक तंवर ने बारी-बारी से उन बिंदुओं का उल्लेख किया है कि आखिर कांग्रेस कैसे हाशिये पर चली गयी. उन्होंने आरोप लगाया कि धनबल और चाटुकारिता के जरिए कुछ लोगों ने पार्टी पर कब्जा कर लिया है. जिसके कारण कांग्रेस अब कांग्रेस नहीं रह गयी है. नेतृत्व भी  उन लोगों की अनदेखी कर रहा है जो जमीन से ऊपर उठकर आये हैं.

तंवर ने अपने दलित होने का अहसास भी नेतृत्व को कराया है और लिखा है कि इन सभी का संज्ञान लेने के बाद वे पार्टी की प्रारंभिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं. 

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019हरियाणाभूपेंद्र सिंह हुड्डाकांग्रेससोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए