लाइव न्यूज़ :

Haryana Election Result 2024 LIVE: चुनाव में कभी भी ‘अति आत्मविश्वासी’ नहीं हो?, हरियाणा रिजल्ट के बाद कांग्रेस पर अरविंद केजरीवाल तंज!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2024 15:31 IST

Haryana Election Result 2024 LIVE: आप उम्मीदवार लगभग हर सीट पर भाजपा और कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों से पीछे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देHaryana Election Result 2024 LIVE: किसी चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए।Haryana Election Result 2024 LIVE: हर चुनाव और हर सीट मुश्किल होती है।Haryana Election Result 2024 LIVE: देखिए, हरियाणा में चुनाव के नतीजे क्या रहते हैं।

Haryana Election Result 2024 LIVE: हरियाणा में शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बढ़त बनाने के बीच आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि चुनाव परिणामों का ‘सबसे बड़ा सबक’ यह है कि चुनावों में कभी भी ‘अति आत्मविश्वासी’ नहीं होना चाहिए। भाजपा हरियाणा में जीत ओर अग्रसर पर है और वह 90 सदस्यीय विधानसभा में से 50 पर बढ़त बनाए हुए है। केजरीवाल ने आप के नगर पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘देखिए, हरियाणा में चुनाव के नतीजे क्या रहते हैं। सबसे बड़ा सबक यही है कि किसी को भी चुनाव में अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘किसी चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए। हर चुनाव और हर सीट मुश्किल होती है।’’

हरियाणा में सीट बंटवारे को लेकर मतभेद के कारण आप कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन करने में विफल रही थी। कांग्रेस द्वारा नौ सीट दिए जाने की उसकी मांग ठुकरा दिए जाने के बाद पार्टी ने राज्य की कुल 90 सीटों में से 89 पर अपने बलबूते चुनाव लड़ा। आप उम्मीदवार लगभग हर सीट पर भाजपा और कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों से पीछे हैं।

केजरीवाल ने इससे पहले हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि आप के समर्थन के बिना राज्य में कोई सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने पार्टी पार्षदों से अगले साल फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए कड़ी मेहनत करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि उनके वार्ड से कूड़े का उचित तरीके से संग्रह और निपटान किया जाए।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस (दिल्ली) चुनाव में आपकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। हम चुनाव जीतेंगे, बशर्ते आप अपने इलाकों से कूड़े का उचित संग्रह और निपटान सुनिश्चित करें जो एक बहुत ही बुनियादी बात है।’’

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024अरविंद केजरीवालमल्लिकार्जुन खड़गेदिल्ली सरकारAam Aadmi Partyराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप