लाइव न्यूज़ :

हरियाणा चुनाव: बख्शीश सिंह के वायरल वीडियो पर राहुल गांधी का तंज, 'ये बीजेपी में सबसे ईमानदार शख्स'

By विनीत कुमार | Updated: October 21, 2019 12:56 IST

हरियाणा चुनाव: राहुल गांधी ने बख्शीश सिंह के उस कथित वीडियो को ट्वीट किया है जिसमें वह ये कहते नजर आ रहे हैं कि ईवीएम में कोई भी बटन दबाओ, वोट कमल के फूल को ही जाएगा। बख्शीश सिंह हरियाणा के असांध सीट से बीजेपी प्रत्याशई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने बीजेपी प्रत्याशी बख्शीश सिंह के वायरल वीडियो को किया ट्वीट महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच ईवीएम का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में

हरियाणा और महाराष्ट्र में जारी विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी प्रत्याशी बख्शीश सिंह के वायरल वीडियो को ट्वीट कर एक बार फिर ईवीएम पर जारी विवाद को हवा दे दिया है। राहुल गांधी ने बख्शीश सिंह के उस कथित वीडियो को ट्वीट किया है जिसमें वह ये कहते नजर आ रहे हैं कि ईवीएम में कोई भी बटन दबाओ, वोट कमल के फूल को ही जाएगा। बख्शीश सिंह हरियाणा के असांध सीट से बीजेपी प्रत्याशई हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो असांध विधानसभा क्षेत्र में एक सभा के दौरान का है।

राहुल गांधी ने कसा तंज

राहुल गांधी ने इस वीडियो को सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा, 'बीजेपी का सबसे ईमानदार व्यक्ति।' दरअसल, बख्शीश सिंह इस वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, 'अगर आपने गलती की तो 5 साल भुगतेंगे। हमें यह भी पता चल जाएगा कि किसने कहां पर वोट डाली है। अगर आप कहोगे तो बता भी देंगे। मोदी जी की नजरें बहुत तेज हैं। आप वोट कहीं भी डालो ये जाएगी फूल को ही। हमने मशीनों में पुर्जे सेट किए हुए हैं।' 

वैसे, बख्शीश सिंह अपने इस वायरल वीडियो को गलत बता चुके हैं। बख्शीश के अनुसार वीडियो से छेड़छाड़ की गई है। बख्शीश सिंह का वायरल बयान इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि पिछले कई चुनाव से विपक्षी पार्टियां ईवीएम से छेड़छाड़ का मुद्दा उठाती रही हैं। ऐसे में दो अहम विधानसभा चुनाव के बीच इस विवाद ने एक बार फिर ईवीएम के मुद्दे को हवा दे दी है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावअसेंबली इलेक्शन २०१९हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप