लाइव न्यूज़ :

हरियाणा चुनावः किंग मेकर की भूमिका में जेजेपी, दुष्यंत चौटाला निभाएंगे अहम किरदार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 11:42 IST

देवीलाल के पड़पोते और ओम प्रकाश चौटाला के पोते दुष्यंत चौटाला ने बाजी मार ली है। चुनावी रुझान से यह पता चलता है कि वह 12-15 सीट जीत सकते हैं। जेजेपी प्रवक्ता बीरेंद्र संधू ने कहा कि मीडिया ने पहले ओपिनियन पोल कर कुछ सीट कम कर दी।

Open in App
ठळक मुद्दे11 माह पहले ही पार्टी का गठन किया गया था। उन्होंने कहा कि हम किंगमेकर की भूमिका में आ गए हैं। अगर हरियाणा चुनाव में बीजेपी या कांग्रेस को बहुमत नहीं मिलता है तो जेजेपी निर्णायक भूमिका में आ सकती है।

हरियाणा में मतगणना जारी है। 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था। जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) हरियाणा चुनाव में किंग मेकर बन कर उभर रही है।

देवीलाल के पड़पोते और ओम प्रकाश चौटाला के पोते दुष्यंत चौटाला ने बाजी मार ली है। चुनावी रुझान से यह पता चलता है कि वह 12-15 सीट जीत सकते हैं। जेजेपी प्रवक्ता बीरेंद्र संधू ने कहा कि मीडिया ने पहले ओपिनियन पोल कर कुछ सीट कम कर दी।

11 माह पहले ही पार्टी का गठन किया गया था। उन्होंने कहा कि हम किंगमेकर की भूमिका में आ गए हैं। अगर हरियाणा चुनाव में बीजेपी या कांग्रेस को बहुमत नहीं मिलता है तो जेजेपी निर्णायक भूमिका में आ सकती है। असल में जननायक जनता पार्टी लंबे समय तक हरियाणा की मुख्य पार्टी रही इंडियन नेशनल लोकदल से ही निकलती है। 

जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला का संबंध हरियाणा के पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के परिवार से है। जननायक जनता पार्टी पिछले साल उस वक्त अस्तित्व में आई, जब पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला और उनके भाई दिग्विजय चौटाला को इनेलो से बाहर कर दिया गया। 

दुष्यंत चौटाला को इनेलो से बाहर निकाले जाने की बड़ी वजह चाचा अभय चौटाला से साथ बिगड़े संबंध थे। 31 साल की उम्र में दुष्यंत चौटाला हरियाणा की राजनीति का बड़ा चेहरा बन चुके हैं। 2013 में इंडियन नेशनल लोकदल के नेता ओम प्रकाश चौटाला और अजय चौटाला को जेबीटी घोटाले में 10 साल की सजा मिली थी। 

दोनों दिग्गज नेताओं के जेल में जाने के बाद पार्टी की कमान अभय चौटाला के हाथ में आ गई। 2014 में इनेलो ने अजय चौटाला के बड़े बेटे दुष्यंत चौटाला को हिसार लोकसभा चुनाव से मैदान में उतारा. अपने पिता की सीट पर दुष्यंत चौटाला हरियाणा की दिग्गज नेता कुलदीप बिश्नोई को हराकर 25 साल की उम्र में ही लोकसभा पहुंच गए।

टॅग्स :चुनाव आयोगहरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019दुष्यंत चौटाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?