लाइव न्यूज़ :

हरियाणा चुनाव: विवादित वीडियो पर चुनाव आयोग ने भाजपा प्रत्याशी से मांगा जवाब, असंध सीट पर विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त

By भाषा | Updated: October 21, 2019 01:25 IST

वीडियो में असंध सीट से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक बख्शीश सिंह विर्क कथित रूप से लोगों से यह कहते हुए दिख रहे हैं कि ‘‘बटन जो मर्जी दबा लो, निकलना फूल ही है।

Open in App

हरियाणा में चुनाव से ठीक एक दिन पहले सत्तारूढ़ भाजपा के एक प्रत्याशी का ईवीएम को लेकर विवादित टिप्पणी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद, चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया और विधानसभा क्षेत्र में ‘सुधारात्मक कार्रवाई’ के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया।

वीडियो में असंध सीट से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक बख्शीश सिंह विर्क कथित रूप से लोगों से यह कहते हुए दिख रहे हैं कि ‘‘बटन जो मर्जी दबा लो, निकलना फूल ही है।’’ हालांकि, विर्क ने इसे ‘फर्जी वीडियो’ बताया है और आरोप लगाया है कि उनके विरोधी उन्हें तथा उनकी पार्टी को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।

चुनाव आयोग ने रविवार को एक बयान में बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मद्देनजर पूर्व प्रशासनिक अधिकारी विनोद जुत्शी को करनाल की असंध सीट पर भेजा जा रहा है। आयोग ने कहा, ‘‘ जुत्थी जरूरी सुधारात्मक कार्रवाई करने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए तत्काल विधानसभा क्षेत्र जाने का अनुरोध किया गया है।’’

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ इंदरजीत ने फोन पर बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद चुनाव आयोग ने इसका संज्ञान लिया और विर्क को कारण बताओ नोटिस जारी किया। वीडियो में विर्क लोगों से कथित रूप से कह रहे हैं कि, ‘‘ हमें यह भी पता चल जाएगा कि किसने कहां पर वोट डाला है। इसे लेकर किसी को गलतफहमी नहीं होनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक फर्जी वीडियो को वायरल किया गया। कुछ मीडियाकर्मियों ने यह किया है और पूरी बात को घूमा दिया है। मैं चुनाव आयोग का सम्मान करता हूं और ईवीएम में मेरा विश्वास है। मैंने वोटिंग मशीन के खिलाफ कभी भी कोई बात नहीं की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। यह मुझे और मेरी पार्टी को बदनाम करने की साजिश है।’’

भाजपा पर हमला करते हुए हरियाणा कांग्रेस प्रमुख कुमारी शैलजा ने कहा कि भगवा दल जानता है कि लोग उसे खारिज कर देंगे, इसलिए उसके विधायक ने ऐसी टिप्पणी की। कांग्रेस नेता शमशेर गोगी और जेजेपी ने चुनाव आयोग से विर्क की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है। हरियाणा में सोमवार को मतदान होगा।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत