लाइव न्यूज़ :

Haryana Election 2024: 'अगर वे मुझे मुख्यमंत्री बनाते हैं, तो मैं तस्वीर बदल..', अनिल विज ने ठोका दावा

By आकाश चौरसिया | Updated: September 15, 2024 15:27 IST

अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल विज  (Anil Vij) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के बीच उन्होंने सीएम पद पर अपना दावा ठोक दिया है। इसके साथ उन्होंने कहा कि अभी तक पार्टी से कुछ नहीं मांगा, लेकिन इस बात अंबाला के साथ-साथ प्रदेश की मांग है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के बीच पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने सीएम पद के लिए ठोका दावाउन्होंने कहा कि इस बार ये मांग प्रदेश की ही नहीं, अंबाला की भी हैहालांकि, इससे पहले भाजपा नेता राव इंद्रजीत सिंह कुछ ऐसा ही बयान दे चुके हैं

गुरुग्राम: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के बीच पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा दिया कि अभी तक पार्टी से कुछ नहीं मांगा, लेकिन आज मांग रहा हूं। कहा कि वो वरिष्ठता के लिहाज से काफी सीनियर हैं और करीब 6 बार चुनाव जीत चुके हैं और इस बात 7वीं बार चुनाव अंबाला विधानसभा से लड़ रहे हैं। उन्होंने अब आगामी चुनाव में अगर पार्टी जीतकर आती है तो उन्हें सीएम बनाया जाए, ये प्रदेश की आवाज के साथ-साथ अंबाला की आवाज है। 

हालांकि, उनका बयान ऐसे समय में आया है, जब पार्टी पूरी तरह से स्पष्ट कर चुकी है अगर पार्टी चुनाव जीतती है तो मुख्यमंत्री के तौर नायब सिंह सैनी ही राज्य में सत्ता संभालेंगे। 

अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल विज  (Anil Vij) ने कहा, "मैं हरियाणा (Haryana) में भाजपा का सबसे वरिष्ठ विधायक हूं। मैंने 6 बार चुनाव लड़ा है, लोगों की मांग पर मैं इस बार अपनी वरिष्ठता के दम पर मुख्यमंत्री पद का दावा करूंगा। हालांकि यह हाईकमान के हाथ में है कि वे मुझे मुख्यमंत्री बनाते हैं या नहीं। अगर वे मुझे मुख्यमंत्री बनाते हैं तो मैं हरियाणा की तकदीर और तस्वीर बदल दूंगा।"

हरियाणा (Haryana) में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। वहीं इससे पहले सीएम पद के लिए नेताओं का दावा ठोकना शुरू हो गया है। अब बीजेपी (BJP) में भी सीएम पद को लेकर रार हो गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज (Anil Vij) ने सीएम पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि मैं 6 बार का विधायक हूं और सातवीं बार चुनाव लड़ रहा हूं। मैंने आज तक पार्टी से कुछ नहीं मांगा है, लेकिन इस बार प्रदेश की जनता आकर मुझसे मिल रही हैं और अंबाला कैंट की जनता के कहने पर मैं अपनी वरिष्ठता के दम पर मुख्यमंत्री पद का दावा करूंगा। 

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मंत्रिमंडल में गृह, स्वास्थ्य, आयुष और चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग संभालने वाले विज तब से नाराज हैं जब से पार्टी ने नायब सिंह सैनी को नया सीएम बनाया है। हरियाणा में चुनाव हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019Haryana Assemblyहरियाणाकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?