लाइव न्यूज़ :

बीजेपी को समर्थन पर दुष्यंत चौटाला का जवाब, 'हमने बीजेपी-कांग्रेस के लिए वोट नहीं मांगे, हमारा फैसला स्थिर सरकार के लिए'

By विनीत कुमार | Updated: October 28, 2019 12:52 IST

दुष्यंत चौटाला ने दिवाली के दिन रविवार को हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि, उनके बीजेपी को समर्थन देने पर सोशल मीडिया सहित कई अन्य लोग सवाल भी उठा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी को समर्थन देने के बाद खुद पर उठ रहे सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने दिया जवाबहिसार में दुष्यंत ने कहा- 'जेजेपी ने केवल राज्य को एक स्थायी सरकार देने का फैसला किया'

हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राज्य में बीजेपी को समर्थन देने के बाद अपने ऊपर उठ रहे सवालों पर जवाब दिया है। दीपावली के अगले दिन सिरसा में सोमवार को लोगों से मिलते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी न तो बीजेपी और न ही कांग्रेस के लिए कभी वोट की मांग की थी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जननानय जनता पार्टी (जेजेपी) ने केवल राज्य को एक स्थायी सरकार देने का फैसला किया।

दुष्यंत चौटाला ने कहा, 'हमने न तो BJP के लिए और न ही कांग्रेस के लिए वोट मांगे थे। जेजेपी ने राज्य में स्थिर सरकार बनाने का फैसला लिया। वे लोग जो 'वोट किसको, समर्थन किसको' कह रहे हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं, क्या हमने उनके लिए वोट मांगे हैं।' 

बता दें दुष्यंत चौटाला ने रविवार को हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं, बीजेपी के मनोहर लाल खट्टर ने लगातार दूसरी हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बीजेपी हरियाणा में बहुमत हासिल करने से छह सीट पीछे रह गई थी जिसके बाद उसने जेजेपी के साथ गठबंधन किया। 

90 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी ने 40, जेजेपी ने 10, कांग्रेस ने 31 और इनेलो तथा हरियाणा लोकहित पार्टी ने एक-एक सीटों पर जीत हासिल की जबकि सात निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी रहे। हिंदी में शपथ लेने के बाद खट्टर और दुष्यंत ने कहा कि गठबंधन स्थायी सरकार देगा। दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा के उचान कलां विधानसभा सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। उन्होंने करीब 40 हजार वोटों के अंतर से बीजेपी की प्रेमलता को हराया।

टॅग्स :विधानसभा चुनावहरियाणादुष्यंत चौटालाजननायक जनता पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप