लाइव न्यूज़ :

Haryana Congress: राजद प्रमुख लालू यादव के समधी अजय सिंह यादव को ओबीसी अध्यक्ष पद से हटाया?, बिहार के अनिल जयहिंद को अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का अध्यक्ष किया नियुक्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2025 14:38 IST

Haryana Congress: कांग्रेस ने बिहार के सामाजिक कार्यकर्ता अनिल जयहिंद को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देकैप्टन अजय सिंह यादव (सेवानिवृत्त) का स्थान लेंगे।यादव ने कहा कि इस कदम के पीछे कोई साजिश लग रही है।बिहार के रहने वाले जयहिंद सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

Haryana Congress:कांग्रेस की हरियाणा इकाई के वरिष्ठ नेता अजय सिंह यादव (राजद प्रमुख लालू यादव के समधी) ने आरोप लगाया कि उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद से ‘बेवजह’ हटा दिया गया। यादव ने कहा कि उन्हें इस कदम के पीछे कोई साजिश लग रही है। कांग्रेस ने बिहार के सामाजिक कार्यकर्ता अनिल जयहिंद (शरद यादव के करीबी) को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया। वह कैप्टन अजय सिंह यादव (सेवानिवृत्त) का स्थान लेंगे।

  

मूलतः बिहार के रहने वाले जयहिंद सामाजिक कार्यकर्ता हैं। जयहिंद की नियुक्ति के कुछ समय बाद 66 वर्षीय पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने मुझे अध्यक्ष पद से बेवजह हटा दिया है। यह मुझे अपमानित करने के लिए एक गुट द्वारा रची गई साजिश है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने 40 साल के राजनीतिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। मैंने (पार्टी से) इस्तीफा दे दिया था, लेकिन राहुल गांधी के निजी सचिव कौशल विद्यार्थी ने मुझसे इस्तीफा वापस लेने का अनुरोध किया था।’’ इससे पहले अजय यादव ने पोस्ट किया था, ‘‘मैं, संयुक्त प्रगति गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष आदरणीय सोनिया गांधी जी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी और लोकसभा में विपक्ष के नेता आदरणीय राहुल गांधी जी का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने तीन वर्ष तक मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी।’’ 

टॅग्स :हरियाणाकांग्रेसबिहारपटनालालू प्रसाद यादवमल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी