लाइव न्यूज़ :

Haryana: नायब सिंह सैनी सरकार के 100 दिन पूरे, इन कामों के चलते कार्यकाल रहा यादगार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2025 09:25 IST

Haryana: नायब सिंह सैनी ने 17 अक्तूबर 2024 को पंचकूला में शपथ लेने से पूर्व 25 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए, जिसके बाद उन्होंने स्वयं शपथ ली।

Open in App

Haryana: हरियाणा में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो पार्टी ने नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री चुना। हरियाणा के राजनीतिक इतिहास में नायब सिंह सैनी की लोकप्रियता किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। कथनी और करनी एक, न जुल्म न भ्रष्टाचार, बिना खर्चे के दी जा रही हजारों नौकरियां मुख्यमंत्री की अनूठी कार्यशैली का नतीजा है। सीएम सैनी के बतौर सीएम 100 दिन पूरे हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कैबिनेट को संबोधित किया। 

वहीं, 100 दिन के दूसरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ने में सफल रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना ​​है कि पूर्व उपप्रधानमंत्री एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल भी अपने मिलनसार स्वभाव के कारण इतने लोकप्रिय नेता थे और इसी के चलते उन्हें ताऊ की उपाधि दी गई थी। आज नायब सिंह सैनी की सभी से सहजता से मिलने की अनोखी कार्यशैली ने उन्हें राजनीति में एक अलग मुकाम दिलाया है। मुख्यमंत्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी ट्रेंड करते रहते हैं।

दिन-प्रतिदिन उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को दी है तीन 'वी' की उपाधि अब स्थिति यह है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी मुख्यमंत्री के सरल व्यक्तित्व से प्रभावित हैं। प्रधानमंत्री मोदी जब भी हरियाणा में किसी बड़े राजनीतिक मंच या अन्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होते हैं, तो वे अक्सर अपने संबोधन में नायब सिंह सैनी को तीन 'वी' की उपाधि से सम्मानित करते हैं।

प्रधानमंत्री कहते हैं कि नायब सिंह सैनी विनम्र, विवेकशील और विद्वान हैं, जिन्होंने इतने कम समय में मुख्यमंत्री के रूप में राजनीतिक लोकप्रियता हासिल की है। कथनी और करनी एक जैसी, न जुल्म है न भ्रष्टाचार, बिना खर्चे के दी जा रही हजारों नौकरियां अब नायब सरकार के बारे में प्रदेश की जनता का कहना है कि कथनी और करनी एक जैसी, न जुल्म है न भ्रष्टाचार, बिना खर्चे के दी जा रही हजारों नौकरियां विधानसभा चुनावों के दौरान जब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप-सी के 25 हजार से अधिक अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित किया गया था, तो मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने वादा किया था कि वे मुख्यमंत्री पद की शपथ बाद में लेंगे और पहले युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। नायब सिंह सैनी ने 17 अक्तूबर 2024 को पंचकूला में शपथ लेने से पूर्व 25 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए, जिसके बाद उन्होंने स्वयं शपथ ली।

आमतौर पर हरियाणा की राजनीति में विपक्ष की यह परंपरा रही है कि जब भी सत्तारूढ़ दल का मुख्यमंत्री उनके विधानसभा क्षेत्र में कोई बड़ी रैली करने आता है, तो वे उसे विफल करने की कोशिश करते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विपक्ष की इस प्रवृत्ति को बदलने में सफल रहे हैं। 

नायब सिंह सैनी 12 मार्च 2024 को विधानसभा में पहली बार बहुमत साबित करने के बाद अपनी हंसमुख और मृदुभाषी शैली के कारण लोगों में लोकप्रिय हो गए हैं और उनका व्यक्तित्व प्रदेश की जनता के दिलों में सेलिब्रिटी से भी ज्यादा लोकप्रिय है।

टॅग्स :नायब सिंह सैनीहरियाणाHaryana Assemblyनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो