लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने स्वैच्छिक सेवा देने के इच्छुक लोगों के लिए 'समर्पण पोर्टल' की शुरुआत की

By भाषा | Updated: September 25, 2021 20:29 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 सितंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर के अवसर पर एक वेब पोर्टल की शुरुआत की, जिसके जरिए लोग शिक्षा, कौशल विकास, खेल और कृषि के क्षेत्र में स्वैच्छिक सेवा देने के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'समर्पण पोर्टल' समाज के लिए कुछ अच्छा करने के इच्छुक लोगों को एक मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि पोर्टल के माध्यम से प्रदान की जाने वाली स्वैच्छिक सेवाएं शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, किसान कल्याण और कौशल विकास के क्षेत्र में सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़ी हुई हैं।

उन्होंने कहा, '' उदाहरण के लिए, यदि कोई बच्चों की मदद करना चाहता है तो वह इस पोर्टल पर पंजीकरण कर उन्हें शिक्षित कर सकता है या उन्हें खेल या कौशल प्रशिक्षण दे सकता है। इसी तरह, यदि कोई महिलाओं के कल्याण के लिए काम करना चाहता है, तो वे उन्हें पोषण, सशक्तिकरण या सुरक्षा को लेकर जागरूक कर सकता है।''

उपाध्याय की जयंती को देशभर में 'समर्पण दिवस' के तौर पर मनाया जा रहा है।

खट्टर ने विदेश सहयोग विभाग (एफसीडी) की आधिकारिक वेबसाइट की भी शुरुआत की जोकि हरियाणा, हरियाणवी संस्कृति, हरियाणा में निवेश करने के कारणों और राज्य के निर्यात प्रदर्शन के बारे में व्यापक जानकारी प्रदान करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए