लाइव न्यूज़ :

CID पर भिड़े थे हरियाणा के सीएम खट्टर और गृह मंत्री अनिल विज, भाजपा ने कहा-मतभेद सुलझ गए हैं

By भाषा | Updated: January 22, 2020 20:31 IST

भाजपा के हरियाणा प्रभारी जैन मुद्दे को सुलझाने के प्रयासों के केंद्रबिंदु में रहे हैं क्योंकि विज ने अपने पास गृह विभाग होने के आधार पर सीआईडी का नियंत्रण मांगा था। विवाद बढ़ने पर खट्टर ने कहा था कि राज्य में सीआईडी का नियंत्रण पारंपरिक रूप से मुख्यमंत्री के पास रहा है। पिछले साल राज्य विधानसभा के लिए हुए चुनाव में विज ने अपनी सीट से छठी बार जीत दर्ज की थी।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य सरकार में उन्हें गृह मंत्री बनाये जाने के बाद दोनों नेताओं के बीच मतभेद बढ़ने लगे।विज ने छठी बार जीत ऐसे समय दर्ज की थी जब भाजपा सरकार के अधिकतर मंत्री चुनाव हार गए थे।

भाजपा ने बुधवार को कहा कि सीआईडी के नियंत्रण को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृह मंत्री अनिल विज के बीच मतभेद सुलझ गए हैं।

पार्टी ने कहा कि सरकार के मुखिया होने के नाते मुख्यमंत्री जो विभाग अपने पास रखना चाहें रख सकते हैं। भाजपा महासचिव अनिल जैन ने कहा, ‘‘मुद्दे का समाधान हो गया है। मुख्यमंत्री सरकार के मुखिया हैं और वह जो भी (विभाग) रखना चाहें रख सकते हैं।’’

भाजपा के हरियाणा प्रभारी जैन मुद्दे को सुलझाने के प्रयासों के केंद्रबिंदु में रहे हैं क्योंकि विज ने अपने पास गृह विभाग होने के आधार पर सीआईडी का नियंत्रण मांगा था। विवाद बढ़ने पर खट्टर ने कहा था कि राज्य में सीआईडी का नियंत्रण पारंपरिक रूप से मुख्यमंत्री के पास रहा है। पिछले साल राज्य विधानसभा के लिए हुए चुनाव में विज ने अपनी सीट से छठी बार जीत दर्ज की थी।

राज्य सरकार में उन्हें गृह मंत्री बनाये जाने के बाद दोनों नेताओं के बीच मतभेद बढ़ने लगे। विज ने छठी बार जीत ऐसे समय दर्ज की थी जब भाजपा सरकार के अधिकतर मंत्री चुनाव हार गए थे। वर्ष 2014 से 2019 तक गृह विभाग मुख्यमंत्री के पास था।

यद्यपि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व खट्टर के समर्थन में खड़ा है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि विज ने निर्णय स्वीकार किया है या नहीं क्योंकि उन्होंने अब सीआईडी के प्रमुख एडीजीपी अनिल कुमार राव पर अवज्ञा का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। 

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअनिल विज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब