लाइव न्यूज़ :

मंत्रिपरिषद का विस्तार करने को तैयार हरियाणा के मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: December 28, 2021 14:05 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 दिसंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मंगलवार को अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार करेंगे, जिसमें उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जजपा) का एक-एक विधायक शामिल होगा।

दो साल में होने वाले दूसरे विस्तार में हिसार से भाजपा के विधायक डॉक्टर कमल गुप्ता और टोहाना से जजपा के विधायक देवेंद्र सिंह बबली को मंत्रिपरिषद में शामिल किया जाएगा।

खट्टर ने मंत्रिपरिषद विस्तार से पहले यहां संवाददाताओं से कहा, “दो विधायकों को शामिल किया जाएगा। एक कमल गुप्ता हैं और दूसरे देवेंद्र बबली।”

खट्टर ने मंत्रिपरिषद में विस्तार को लेकर कई महीनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा, "हां, अब सस्पेंस खत्म हो गया है।"

दो विधायकों के शपथ लेने के बाद, मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद में संख्या बल 14 हो जाएगा, जोकि ऊपरी सीमा भी है।

इससे पहले, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के 27 अक्टूबर, 2019 को शपथ लेने के कुछ दिन बाद नवंबर 2019 में 10 विधायकों को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया था।

मंगलवार शाम मंत्रिपरिषद विस्तार होने के बाद, भाजपा के मुख्यमंत्री सहित 10 मंत्री होंगे, और जजपा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित तीन मंत्री होंगे, जबकि रंजीत सिंह चौटाला मंत्री के रूप में शामिल एकमात्र निर्दलीय विधायक हैं।

अक्टूबर 2019 के चुनाव में भाजपा को 90 विधानसभा सीट में से 40 सीट मिली थीं, लेकिन बहुमत नहीं मिला था। बाद में, उसने जजपा के साथ चुनाव बाद गठबंधन किया, जिसके 10 विधायक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए