लाइव न्यूज़ :

हरियाणा BJP कलह: CM मनोहर लाल खट्टर व गृहमंत्री अनिल विज के बीच बढ़ सकती है तकरार, विज ने की राज्य CID प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की मांग

By भाषा | Updated: January 21, 2020 10:40 IST

सूत्रों ने सोमवार को बताया कि इस संबंध में विज ने सोमवार को राज्य के गृह सचिव को पत्र लिखा। उन्होंने मांग की है कि राज्य सीआईडी प्रमुख अनिल राव, जो एक एडीजीपी रैंक के अधिकारी हैं, की जगह एक अन्य वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्रीकांत जाधव को तैनात किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देविज ने हाल में राव से कहा था कि उनके द्वारा भेजी गई रिपोर्ट से “वह संतुष्ट नहीं हैं।”विज इससे पहले भी सीआईडी के कामकाज पर सवाल उठा चुके हैं।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने राज्य के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के प्रमुख के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि इस एजेंसी का प्रभारी बनाने को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ उनकी रस्साकशी की खबरें हैं।

सूत्रों ने सोमवार को बताया कि इस संबंध में विज ने सोमवार को राज्य के गृह सचिव को पत्र लिखा। उन्होंने मांग की है कि राज्य सीआईडी प्रमुख अनिल राव, जो एक एडीजीपी रैंक के अधिकारी हैं, की जगह एक अन्य वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्रीकांत जाधव को तैनात किया जाए।

विज ने हाल में राव से कहा था कि उनके द्वारा भेजी गई रिपोर्ट से “वह संतुष्ट नहीं हैं।” विज इससे पहले भी सीआईडी के कामकाज पर सवाल उठा चुके हैं। राज्य में सीआईडी के प्रभारी मुख्यमंत्री हैं। 

बता दें कि हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने एक विवादित ट्वीट किया था। 20 जनवरी को ट्वीट करते हुए अनिल विज ने लिखा, सावरकर का विरोध करने वालों को परमानेंट जेल भेज देना चाहिए। एक वेबसाइट के आर्टिकल को शेयर करते हुए अनिल विज ने यह ट्वीट किया। अपने इस ट्वीट को लेकर अनिल विज ट्रोल हो गए हैं। अनिल विज हमेशा ही अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। 

अनिज विज के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए एक्टर अनुप सोनी ने तंज करते हुए लिखा, में तो कहता हूँ बीजेपी समर्थकों को छोड़ कर इसे देश के सभी लोगों को जेल में डाल देना चाहिए। किस्सा ही खत्म ।

टॅग्स :मनोहर लाल खट्टरअनिल विजहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया