लाइव न्यूज़ :

BJP सांसद ने कहा- आने वाले लोक सभा और विधान सभा चुनाव में हार जाएंगे 90 फीसदी बीजेपी उम्मीदवार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 10, 2018 16:13 IST

हरियाणा में अक्टूबर 2014 में हुए विधान सभा चुनाव में बीजेपी ने 47 सीटें जीतकर पहली बार सरकार बनायी थी। मनोहर लाल खट्टर राज्य के सीएम बनाये गये थे।

Open in App

चण्डीगढ़, 10 जुलाई: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आगामी लोक सभा और विधान सभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय स्तर पर "संपर्क फॉर समर्थन" शुरू किया है। दूसरी तरफ उनकी पार्टी के ही कुछ नेता आगामी चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर सशंकित है। हरियाणा के बीजेपी सांसद राज कुमार सैनी ने हाल ही में ऐसा बयान दे दिया जिससे पार्टी की किरकिरी हो रही है।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद राज कुमार सैनी से जब पूछा गया कि बीजेपी ने आगामी चुनाव में हरियाणा की 90 में से 70 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इस पर सैनी ने कहा इसमें  0 अतिरिक्त जुड़ गया है। सैनी ने कहा कि इसमें 0 अतिरिक्त आंकड़ा है और राज्य की जनता की यही भावना है। साफ है कि सैनी को लगता है कि हरियाणा के अगले विधान सभा चुनाव में बीजेपी को सात के आसपास सीटें ही मिलेंगी। 

हरियाणा में अक्टूबर 2014 में हुए विधान सभा चुनाव में बीजेपी ने 47 सीटें जीतकर पहली बार सरकार बनायी थी। मनोहर लाल खट्टर राज्य के सीएम बनाये गये थे। ओम प्रकाश चौटाला की आईएनएलडी को 19 और कांग्रेस को 15 सीटो पर जीत मिली थी।

राज कुमार सैनी ने रविवार (8 जुलाई) ने अपनी ही पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि उसकी नीयत और नीतियों दोनों सही नहीं है। सैनी ने कहा कि आगामी लोक सभा और विधान सभा चुनाव में बीजेपी के 90 प्रतिशत उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ेगा। 

सैनी ने ओम प्रकाश चौटाला की इंडियन नेशनल लोक दल की भी आलोचना की और कहा कि उनके नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं लेकिन वो राज्य में सत्ता पाने के सपने देख रहे हैं। 

राजुकमार सैनी ने बढ़ती बेरोजगारी  का भी मुद्दा उठाया। सैनी ने किसी नेता या पार्टी का नाम नहीं लिया लेकिन जिस तरह नरेंद्र मोदी सरकार पर अपने चार साल के ज्यादा का कार्यकाल में नई नौकरियां देने में विफल रहने का आरोप लगता रहा है उसके देखते हुए विपक्षी दल मान रहे हैं सैनी का इशारा केंद्र सरकार की तरफ था। 

माना जा रहा है कि आगामी लोक सभा और हरियाणा विधान सभा चुनाव से पहले सैनी बीजेपी से बगावत भी कर सकते हैं। राजकुमार सैनी ने फरवरी 2018 में कहा था कि वो चार महीने में नई पार्टी का गठन करेंगे।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :हरियाणाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील