लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: करनाल में राइस मिल की इमारत ढहने से बड़ा हादसा, 4 मजदूरों की मौत, 20 से अधिक घायल

By अंजली चौहान | Updated: April 18, 2023 09:31 IST

जानकारी के अनुसार, मजदूर अपना काम करके इमारत के भीतर ही सो जाते थे इसलिए हादसे में कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। 

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के करनाल में हुआ बड़ा हादसा करनाल में राइस मिल की इमारत गिरने से मजदूर दबे मलबे में दबे चार मजदूरों की मौत

करनाल:हरियाणा के करनाल में मंगलवार की एक बड़ा हादसा होने कारण चारों-तरफ अफरा-तफरी मच गई। इलाके में स्थित तीन मंजिला राइस मिल की इमारत के अचानक ढहने के कारण इमारत में सो रहे कई मजदूर दब गए।

हादसे में कई मजदूर इमारत में ही फंस गए। ऐसे में फौरन पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन राहत-बचाव का काम शुरू करवाया।

जानकारी के अनुसार, मजदूर अपना काम करके इमारत के भीतर ही सो जाते थे इसलिए हादसे में कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। 

करनाल के एसपी शशांक कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि राहत-बचाव का काम जारी है। हादसे में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है जिनके शवों को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, 20 से अधिक मजदूर बुरी तरह से जख्मी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

एसपी के अनुसार, घटनास्थल पर मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम के साथ डॉक्टर भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और मामले में रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 

गौरतलब है कि घटना करनाल के तरावड़ी स्थित तीन मंजिला मिल में हुई है। शिव राइस शक्ति मिल में सोए हुए कुछ मजदूर अभी भी मलबे में दबे हैं, जिन्हें निकालने का काम जारी है। जानकारी के मुताबिक, अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और इमारत का मलबा हटाने के काम किया जा रहा है। 

मजदूरों को मिलेगा मुआवजा

करनाल एसपी शशांक कुमार ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि सो रहे मजदूरों की हादसे में हुई मृत्यु बेहद दुखत है। इस घटना से प्रभावित पीड़ितों को मुआवजा दिलवाया जाएगा।

वहीं, जो लोग लापता थे उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। अन्य घायल मजदूरों की स्थिति फिलहाल सामान्य है और इलाज जारी है। 

टॅग्स :Karnalहरियाणाईमारत गिरने की दुर्घटनाBuilding Collapse Accident
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?