लाइव न्यूज़ :

Haryana Assembly Polls: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया, राहुल, प्रियंका समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 4, 2019 19:00 IST

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिये मतदान एक चरण में 21 अक्टूबर को होगा।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बाद कांग्रेस ने भी शुक्रवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों के नाम की घोषणा कर दी है। 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को पूरा हो रहा है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बाद कांग्रेस ने भी शुक्रवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस द्वारा जारी की गई सूची में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, अशोक गहलोत और कमलनाथ का नाम शामिल हैं।

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिये मतदान एक चरण में 21 अक्टूबर को होगा। मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को पूरा हो रहा है। विधानसभा चुनाव के लिये अधिसूचना 27 सितंबर को जारी की गई और नामांकन प्रक्रिया भी उसी दिन शुरू हो गई थी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख चार अक्टूबर यानि आज थी। नामांकन पत्रों की जांच पांच अक्टूबर को होगी जबकि सात अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। हरियाणा में करीब एक करोड़, 83 लाख मतदाताओं के लिये 19,425 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 

आपका बता दें कि प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने भी शुक्रवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों के नाम की सूची जारी की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम शामिल है। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधीमनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप