लाइव न्यूज़ :

हरियाणा विधानसभा चुनाव: BJP उम्मीदवार पहलवान योगेश्वर दत्त ने किया बरोदा सीट से नामांकन, केंद्रीय मंत्री रिजजू भी थे मौजूद

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 4, 2019 15:19 IST

Haryana Assembly Polls: हरियाणा के रहने वाले दत्त ने 2012 के ओलंपिक में फ्रीस्टाइल कुश्ती के 60 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। दत्त को 2013 में पद्म श्री से नवाजा गया था और 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बरोदा सीट से ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त को मैदान में उतारा है। उन्होंने शुक्रवार (04 अक्टूबर) को अपना नामांकन दाखिल किया।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बरोदा सीट से ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त को मैदान में उतारा है। उन्होंने शुक्रवार (04 अक्टूबर) को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरण रिजजू भी मौजूद थे। बता दें दत्त अभी हाल ही में 26 सितंबर को बीजेपी में शामिल हुए थे। 

नामांकन दाखिल करने जाते समय भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद थे। उन्होंने योगेश्वर दत्त को अपने कंधों पर उठा लिया और नामांकन दाखिल करने के लिए ले गए। इधर, उनके नामांकन के दौरान सुरक्षा के कड़े बन्दोबस्त किए गए थे। हरियाणा के रहने वाले दत्त ने 2012 के ओलंपिक में फ्रीस्टाइल कुश्ती के 60 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। दत्त को 2013 में पद्म श्री से नवाजा गया था और 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को वोटिंग होगी। इस दौरान बीजेपी ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 75 से ज्यादा सीटें जीतने का टारगेट रखा है।

वही, बीजेपी में शामिल होने के बाद दत्त ने कहा था कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्ज देने वाले अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के फैसले से काफी प्रभावित हैं। इसने एक नई क्रांति शुरू की है। मोदी ने दिखाया है कि राजनीति में अच्छी चीजें की जा सकती हैं। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)योगेश्वर दत्तहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?