लाइव न्यूज़ :

Haryana Assembly polls: विनेश फोगट के खिलाफ कविता दलाल, आम आदमी पार्टी ने 21 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा, 90 में से 61 प्रत्याशी घोषित, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 11, 2024 16:52 IST

Haryana Assembly polls: अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी 10 सीट मांग रही थी जबकि कांग्रेस ने उसे केवल पांच सीट की पेशकश की थी। 

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह को बरवाला से टिकट दिया गया है।एक दिन पहले ही भाजपा छोड़कर आप में शामिल हुए थे।सोमवार को 20 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी।

Haryana Assembly polls: आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चौथी लिस्ट जारी कर दी। चौथी सूची में 21 प्रत्याशी हैं। यानी आप ने 90 विधानसभा सीट में से 61 प्रत्याशी उतार दी है। जुलाना से कविता दलाल को कांग्रेस की विनेश फोगट के खिलाफ मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 20 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी और तीसरी सूची जारी की थी। पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह को बरवाला से टिकट दिया गया है। एक दिन पहले ही भाजपा छोड़कर आप में शामिल हुए थे।

आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची बुधवार को जारी की, जिसमें जुलाना से कविता दलाल को कांग्रेस की विनेश फोगट और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के योगेश बैरागी के खिलाफ मैदान में उतारा गया है। पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी द्वारा जारी उम्मीदवारों की यह चौथी सूची है।

आप ने अंबाला छावनी सीट से राज कौर गिल को मैदान में उतारा है, जबकि करनाल से सुनील बिंदल मैदान में हैं। निशांत आनंद गुरुग्राम से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत विफल हो जाने के बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आप ने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची सोमवार को जारी कर दी।

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने अब तक चुनाव के लिए 61 उम्मीदवारों की घोषणा की है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होना है।

कांग्रेस और आप ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था, जबकि पंजाब में दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में आप को हरियाणा में एक सीट दी थी, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2019 के हरियाणा चुनाव में आप ने 46 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन एक भी सीट नहीं जीत पाई।

‘आप’ ने कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर कोई सहमति न बन पाने के कारण अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया था और सोमवार को 20 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने पहले नौ उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की। इसके बाद देर रात 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की गई। दोनों सूचियों में ‘आप’ की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष सुशील गुप्ता का नाम नहीं है।

पार्टी ने 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में से अब तक 61 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। आप ने गढ़ी सांपला-किलोई निर्वाचन क्षेत्र से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ प्रवीण गुसखानी को मैदान में उतारा है।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019आम आदमी पार्टीकांग्रेसविनेश फोगाट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?