लाइव न्यूज़ :

हरियाणा चुनाव: बीजेपी बहुमत से महज '6877 वोट' रह गई दूर, कांग्रेस भी इतने और वोटों से कर सकती थी कमाल, जानें कैसे

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 26, 2019 10:49 IST

BJP in Haryana Polls: भारतीय जनता पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनावों में 40 सीटें जीती और पूर्ण बहुमत से महज 6 सीट दूर रह गई

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी को अगर मिल जाते 6877 वोट और तो हासिल कर लेती बहुमतबीजेपी छह सीटों पर करीबी अंतर से हारी, कांग्रेस 15 सीटों पर करीबी अंतर से हारी

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में 40 सीटें जीतीं और 90 सदस्यों वाली विधानसभा में स्पष्ट बहुमत से महज 6 सीट दूर रह गई। 

मजेदार बात ये है कि अगर बीजेपी ने इन चुनावों में महज 6877 वोट और हासिल कर लेती तो उसे यहां अपने दम पर पूर्ण बहुमत मिल जाता। 

बीजेपी को बहुमत के लिए थी थी 6877 वोटों की और जरूरत

बीजेपी इन चुनावों में छह सीटों-रेवा़ड़ी, मौलाना, निलोखेरी, रादौर, रोहतक और फरीदाबाद में बेहद कम अंतर से हारी। बीजेपी इन छह निर्वाचन क्षेत्रों में पड़े कुल वोटों के 2.4% से भी कम मतों के अंतर से हारी। इन छह सीटों में से पांच सीटें कांग्रेस ने जीती जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने कब्जा जमाया।

इन छह सीटों पर कुल जीत का अंतर 13745 वोटों का रहा। बीजेपी को इन सीटों पर जीत हासिल करने के लिए इनमें से आधे, यानी 6877 वोटों की जरूरत ही थी। 

वहीं कांग्रेस इन चुनावों में बहुमत से 15 सीटें दूर रह गईं। उसे बहुमत हासिल करने के लिए उन 15 सीटों पर जिस पर वह बेहद कम अंतर से हारी, पर जीत दर्ज करने के लिए 41098 वोट और हासिल करने की जरूरत थी। 

इन 15 सीटों में से 13 पर बीजेपी ने कब्जा जमाया। हालांकि कांग्रेस इन 15 में से पांच सीटों पर 4260 वोट और हासिल कर लेती तो वह बीजेपी से ज्यादा सीटें जीत सकती थी। ये पांच सीटें हैं-थानेसर, रतिया, कैथल, बढ़कल और राय, जहां वह बीजेपी से बेहद कम अंतर से हारी।

हरियाणा विधानसभा चुनाव की 90 सीटों में से बीजेपी ने 40 सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस ने 31, जेजेपी ने 10 सीटें और निर्दलीय ने 10 सीटें जीती हैं।  

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप