लाइव न्यूज़ :

Haryana Assembly Elections 2024: 1 सितंबर को बीजेपी की पहली सूची!, लडवा सीट से चुनाव लड़ेंगे सीएम सैनी, 50-60 प्रत्याशियों की घोषणा,मोहन लाल बड़ौली नहीं लड़ेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2024 19:18 IST

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक अक्टूबर को एक चरण में चुनाव होंगे और चार अक्टूबर को परिणाम की घोषणा की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देHaryana Assembly Elections 2024: सीएम सैनी करनाल सीट से विधानसभा के सदस्य हैं।Haryana Assembly Elections 2024: मोहन लाल बड़ौली विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए कोशिश में जुटी है।

Haryana Assembly Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरूक्षेत्र की लडवा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा एक अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के वास्ते रविवार तक उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किये जाने की संभावना है। बडौली से दिल्ली में जब पूछा गया कि मुख्यमंत्री कहां से चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री साहब लडवा से चुनाव लड़ेंगे।’’ सैनी फिलहाल करनाल सीट से हरियाणा विधानसभा के सदस्य हैं।

उससे पहले वह 2019 से 2024 तक कुरूक्षेत्र से सांसद थे। दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में बड़ौली ने हालांकि इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि क्या सैनी करनाल से भी चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल लडवा सीट से कांग्रेस के मेवा सिंह विधायक हैं। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के वास्ते पार्टी के उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बैठक की थी। पार्टी हरियाणा में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए कोशिश में जुटी है।

सोनीपत के राय से विधायक बड़ौली ने यह भी कहा कि वह इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगले दौर की बैठक के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची शीघ्र आ सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

बड़ौली ने कहा कि सीईसी की बैठक के दौरान सभी सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई और दो दिन बाद फिर अगली बैठक होगी। बड़ौली ने जुलाई में भाजपा की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष का पदभार संभाला था। उन्होंने कहा कि पहली सूची में कुछ उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। मार्च में भाजपा ने मनोहरलाल खट्टर को हटाकर ओबीसी नेता सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया था।

खट्टर बाद में करनाल से लोकसभा चुनाव जीते और वह अब केंद्रीय मंत्री हैं। जब सैनी ने मुख्यमंत्री के रूप में खट्टर की जगह ली थी तब वह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष थे और कुरूक्षेत्र से पार्टी के सांसद थे। बाद में उन्होंने करनाल से विधानसभा उपचुनाव जीता। करनाल विधानसभा सीट खट्टर ने खाली की थी। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक अक्टूबर को एक चरण में चुनाव होंगे और चार अक्टूबर को परिणाम की घोषणा की जाएगी।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019BJPनायब सिंह सैनीमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतलालू प्रसाद यादव की कथित निर्माणाधीन आलीशान हवेली पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- “लालू का समाजवाद लूट-खसोट से संपन्न एकमात्र परिवार का मॉडल है”

भारतबिहार विधानसभा का 18वें अध्यक्ष चुने गए भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार, सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ले गए आसन तक

भारतबिहार के बाद क्या झारखंड में भी बनेगी एनडीए सरकार, भाजपा-झामुमो के बीच खिचड़ी पकने की चर्चा से बढ़ा सियासी पारा

भारत अधिक खबरें

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारतछत्तीसगढ़: हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती